यूक्रेन के पाव्लोहराद जिले में रूस द्वारा किए गए गंभीर ड्रोन हमले में खदानों में काम करने वाले मजदूरों को ले जा रही एक सर्विस बस को निशाना बनाया गया। हमले के बाद बस में भीषण आग लग गई और यह पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में कम से कम 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
यूक्रेन के पाव्लोहराद जिले में रूस के सुसाइड ड्रोन ने खदान मजदूरों को ले जा रही बस पर हमला किया, जिससे बस में आग लग गई। इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसे आम नागरिकों पर किया गया हमला करार दिया।
#Ukraine A Russian strike drone hit a bus carrying miners home from their shift in Ukraine's Dnipropetrovsk region. The bus caught fire. 15 people were killed, others injured.
Another deliberate attack on civilians and critical energy workers. pic.twitter.com/xMryZXsbPS
— Hanna Liubakova (@HannaLiubakova) February 1, 2026
रूस में हुआ ड्रोन हमला
यूक्रेन में रूस के सुसाइड ड्रोन हमले में एक बस को निशाना बनाया गया, जो खदान मजदूरों/ऊर्जा कर्मचारियों को उनके शिफ्ट के बाद वापस ले जा रही थी। ड्रोन के सीधे हमले के कारण बस में भीषण आग लग गई और दर्जनों लोग—कम से कम 12 से 15 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों और घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है, जबकि बचावकर्मियों ने बस के आसपास शव और घायल पड़े पाए। यूक्रेनी अधिकारियों ने इस हमले को नागरिकों पर जानबूझकर हमला और “आतंकवादी कार्रवाई” बताया है, और इसे युद्ध अपराध करार दिया है। यह हमला ऐसे समय में हुआ जब शांति वार्ता को आगे बढ़ाने के प्रयास जारी हैं।
1/2
New details & video have emerged of the moment Russia's attacked a bus carrying civilians in Dnipropetrovsk.The passengers were miners, arriving at Ternivska mine near Pavlohrad. Surely both a breach of the "energy truce" and a war crime.
15 are dead, 7 seriously injured. pic.twitter.com/WjXOwCge6g— Tim White (@TWMCLtd) February 1, 2026
राष्ट्रपति ने जताया गहरा दुख
यूक्रेन के पाव्लोहराद जिले के टर्निव्का इलाके में डीटीईके कोल कंपनी के पास एक आम बस को रूसी ड्रोन ने निशाना बनाया, जिसमें कई लोग मारे गए और घायल हुए। कंपनी के सीईओ मैक्सिम टिमचेंको ने इसे निहत्थे नागरिकों पर किया गया आतंकवादी हमला बताते हुए कहा कि यह डीटीईके कर्मचारियों के लिए अब तक की सबसे बड़ी त्रासदी और कंपनी के इतिहास का सबसे काला दिन है। उन्होंने मृतकों और घायलों के परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
राहत बचाव कार्य जारी
यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध के बीच कूटनीतिक प्रयास जारी हैं। राष्ट्रपति जेलेंस्की के अनुसार, अमेरिका की मध्यस्थता में 4 और 5 फरवरी को अबू धाबी में त्रिपक्षीय बैठक होगी, जिसमें यूक्रेन सार्थक बातचीत के लिए तैयार है। युद्ध में आम नागरिकों को नुकसान हुआ है, राहत और बचाव कार्य जारी हैं।
