Indian Railways IRCTC ने 2025–26 में अपनी पूरी प्रणाली को डिजिटल और हाई-टेक बनाने की दिशा में बड़े बदलाव किए हैं। अब रेलवे टिकट बुकिंग से लेकर स्टेशन में एंट्री और प्लेटफॉर्म पर चढ़ने तक पुराने नियमों पर चलना सही नहीं होगा, क्योंकि कई नए कायदे लागू हो चुके हैं। इन बदलावों के तहत डिजिटल वेरिफिकेशन, सख्त निगरानी और तकनीक आधारित व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है, ताकि तत्काल टिकटों की कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके और यात्रियों की सुरक्षा को और पुख्ता बनाया जा सके।
Indian Railways ने साल 2025-26 में अपनी पूरी व्यवस्था को डिजिटल और हाईटेक बनाने की दिशा में बड़े बदलाव किए हैं। अब अगर आप पुराने तरीकों और अनुभवों के भरोसे स्टेशन पहुंचने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। टिकट बुकिंग से लेकर स्टेशन में एंट्री, प्लेटफॉर्म तक हर स्तर पर नए डिजिटल नियम लागू किए गए हैं।
IRCTC ने बदले Tatkal नियम
रेलवे ने Tatkal टिकट बुकिंग को लेकर सख्त नियम लागू कर दिए हैं। अब ‘No Aadhaar, No Tatkal’ की नीति के तहत आईआरसीटीसी (IRCTC) अकाउंट को आधार से लिंक करना अनिवार्य हो गया है। जिन यात्रियों का अकाउंट आधार से वेरिफाइड नहीं है, वे Tatkal टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। इतना ही नहीं, 60 दिन पहले होने वाली एडवांस रिजर्वेशन सुविधा के लिए भी आधार लिंक होना जरूरी कर दिया गया है। बिना आधार लिंक किए अकाउंट से टिकट बुक करने पर यात्रियों को एक दिन का अतिरिक्त इंतजार करना होगा, जिससे कंफर्म टिकट मिलने की संभावना काफी कम हो सकती है।
आम यात्रियों को मिलेगी राहत
रेलवे ने आम यात्रियों को राहत देने के लिए टिकट बुकिंग नियमों में अहम बदलाव किए हैं। अब Tatkal टिकट आम यात्रियों को आसानी से मिल सके, इसके लिए बुकिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट तक एजेंट कोई भी टिकट बुक नहीं कर पाएंगे, जिससे शुरुआती समय में आम लोगों को प्राथमिकता मिलेगी। वहीं, वेटिंग लिस्ट में सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी अच्छी खबर है, क्योंकि अब ट्रेन के रवाना होने से 10 घंटे पहले ही फाइनल चार्ट तैयार कर लिया जाएगा। इससे यात्रियों को समय रहते यह पता चल सकेगा कि उनका टिकट कंफर्म हुआ है या नहीं, और जरूरत पड़ने पर वे वैकल्पिक इंतजाम कर सकेंगे।
अब ट्रेन में भी लगेगी लगेज लिमिट
रेल यात्रियों के लिए अब सफर के नियम और सख्त हो गए हैं। रेलवे ने डिब्बों के हिसाब से सामान ले जाने की सीमा तय कर दी है, जिससे ट्रेन का सफर कुछ हद तक हवाई यात्रा जैसा महसूस होगा। नए नियमों के तहत First AC में अधिकतम 70 किलो, जबकि जनरल कोच में सिर्फ 30 किलो सामान ले जाने की अनुमति होगी। इसके साथ ही 4 फरवरी 2026 से हर यात्री के लिए ओरिजिनल पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य कर दिया गया है, खासतौर पर अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पास चलने वाली ट्रेनों में यह सख्ती और ज्यादा होगी। अगर किसी यात्री के पास असली ID-Proof नहीं पाया गया, तो उसे ‘बिना टिकट’ यात्री माना जाएगा और उस पर कार्रवाई की जा सकती है।
