आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ ने जिस तरह सिनेमाघरों और फिर ओटीटी पर धूम मचाई, उसके बाद दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतज़ार था। अब वो इंतज़ार खत्म होने वाला है, क्योंकि ‘धुरंधर 2’ यानी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीज़र सामने आ चुका है और इसके साथ ही फिल्म से जुड़ी कई बड़ी जानकारियां भी बाहर आ गई हैं।
पहले पार्ट ‘धुरंधर’ ने थिएटर में शानदार कमाई की और फिर 30 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच गई। खास बात ये रही कि फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगी। यही वजह है कि मेकर्स ने बिना देरी किए दूसरे पार्ट पर काम तेज़ कर दिया।
Dhurandhar 2 का टीजर आउट
धुरंधर 2 का टीज़र पहले पार्ट से भी ज्यादा दमदार नजर आ रहा है। इस बार कहानी सिर्फ मिशन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि रणवीर सिंह के किरदार हम्जा के अतीत को भी सामने लाया जाएगा। टीज़र से साफ संकेत मिलता है कि दर्शकों को अब ये पता चलेगा कि हम्जा आखिर है कौन और उसकी जड़ें कहां से जुड़ी हैं।
टीज़र के आखिर में एक दमदार डायलॉग भी सुनाई देता है – “ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।” इस डायलॉग ने फैंस को ‘उरी’ की याद जरूर दिला दी है, हालांकि दोनों फिल्मों का कनेक्शन है या नहीं, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है।
इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी धुरंधर 2
सबसे बड़ा सवाल यही था कि थिएटर के बाद धुरंधर 2 किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी? तो जवाब साफ है – इस बार नेटफ्लिक्स नहीं।मेकर्स ने टीज़र और पोस्टर में ही इसका इशारा दे दिया है। फिल्म के ओटीटी स्ट्रीमिंग राइट्स JioHotstar ने खरीद लिए हैं। वहीं टीवी पर इसके सैटेलाइट राइट्स Star Gold के पास होंगे। हालांकि अभी ओटीटी रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इतना तय है कि थिएटर रन के बाद फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
रिलीज डेट और स्टार कास्ट
‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज के वक्त इसकी सीधी टक्कर यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होने वाली है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला काफी दिलचस्प हो सकता है।
फिल्म में: रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। अक्षय खन्ना इस पार्ट में होंगे या नहीं, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है।
