चीन में लूनर न्यू ईयर से पहले हुआ बड़ा धमाका, 8 की मौत, 2 लोग घायल

Author Picture
Published On: 17 February 2026

विश्व : पूर्वी चीन में ‘चंद्र नववर्ष’ से पहले बड़ा हादसा सामने आया है। डोंगहाई काउंटी के एक गांव में पटाखों की दुकान में जोरदार विस्फोट होने के बाद आग लग गई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मामूली रूप से झुलस गए। अधिकारियों के अनुसार यह घटना उस समय हुई, जब एक व्यक्ति ने दुकान के पास पटाखा जला दिया, जिससे विस्फोट हो गया। काउंटी सरकार ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने त्योहार से पहले सुरक्षा उपायों को और सख्त करने के निर्देश दिए हैं।

पूर्वी चीन के जियांग्सू प्रांत में चंद्र नववर्ष से पहले एक बड़ा हादसा हो गया, जहां पटाखों की एक दुकान में हुए जोरदार विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चीन में लूनर न्यू ईयर से पहले हुआ बड़ा हादसा

चीन में चंद्र नववर्ष (लूनर न्यू ईयर) की पूर्व संध्या पर एक भयानक हादसा सामने आया है। पूर्वी चीन के जिआंगसू प्रांत में एक पटाखों की दुकान में हुए जोरदार विस्फोट और आग लगने से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए। यह हादसा ऐसे समय हुआ है, जब पूरे चीन में लूनर न्यू ईयर की तैयारियां चल रही हैं और इस त्योहार पर पटाखे चलाना पारंपरिक माना जाता है। घटना के बाद राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चीन के आपात प्रबंधन मंत्रालय ने इस हादसे को गंभीर मानते हुए पटाखों के उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

विस्फोट के बाद प्रशासन हुई अलर्ट

चीन में चंद्र नववर्ष के मौके पर आधी रात पटाखे जलाने की पुरानी परंपरा रही है, लेकिन बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए हाल के वर्षों में कई शहरों और क्षेत्रों में पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस बार चीन में चंद्र नववर्ष मंगलवार को मनाया जाएगा। विस्फोट के हालात को गंभीरता से लेते हुए आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने सभी स्थानीय प्रशासन से भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पटाखों के उत्पादन, परिवहन, बिक्री और उपयोग पर सख्त निगरानी रखने का निर्देश दिया है, ताकि सुरक्षा के साथ-साथ प्रदूषण पर भी नियंत्रण रखा जा सके।

राहत बचाव कार्य जारी

घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और दमकल टीम मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव अभियान शुरू किया गया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp