नेपाल के बैताडी जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक कम से कम आठ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि करीब 45 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस और राहत-बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर जांच और राहत कार्य शुरू कर दिया है।
नेपाल के बैताडी जिले में सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक कम से कम आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 45 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
नेपाल में हुआ दर्दनाक हादसा
यात्रियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई, जब वह करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक दुर्घटना में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 45 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
सड़क बनी हादसे की वजह
पुलिस के अनुसार यह दर्दनाक हादसा रात करीब 8 बजे हुआ। बैताडी जिले के पुरचौड़ी नगरपालिका क्षेत्र से आ रही बस पहाड़ी सड़क पर अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। पहाड़ी रास्ता बेहद संकरा और खतरनाक होने के कारण राहत और बचाव कार्य में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
राहत बचाव कार्य जारी
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
