ज्यादा फूलगोभी खाना सेहत के होता है हानिकारक, जानिए किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Author Picture
Published On: 13 February 2026

फूलगोभी को एक हेल्दी और पौष्टिक सब्जी माना जाता है, जिसे लोग सब्जी, पराठे, सूप या पुलाव के रूप में बड़े चाव से खाते हैं। इसमें फाइबर, विटामिन C, विटामिन K समेत कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। हालांकि, हर हेल्दी चीज़ की तरह फूलगोभी का अधिक मात्रा में सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। यह सब्जी पूरे साल आसानी से मिल जाती है, लेकिन इसे डाइट में शामिल करते समय संतुलित मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है। वजह सिर्फ इसमें छिपे कीड़े नहीं हैं, बल्कि इसमें मौजूद कुछ ऐसे तत्व भी हैं, जो ज्यादा मात्रा में लेने पर पाचन संबंधी दिक्कतें और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

फूलगोभी में फाइबर और कई पोषक तत्व होते हैं, लेकिन अत्यधिक खाने पर यह पेट में गैस, फूलना, भारीपन और अपचन जैसी परेशानी कर सकता है क्योंकि इसमें मौजूद कुछ कार्बोहाइड्रेट पेट में आसानी से पचते नहीं हैं और गैस बनाते हैं।

ज्यादा गोभी खाना सेहत के होता है हानिकारक

गोभी (पत्ता या फूलगोभी) एक बहुत पौष्टिक सब्जी है जिसमें विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पाचन सुधारने, सूजन कम करने और वजन नियंत्रित रखने जैसे फायदे देते हैं। लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक गोभी का बहुत अधिक सेवन कुछ लोगों के लिए हानिकारक भी हो सकता है क्योंकि इसमें उच्च मात्रा में फाइबर और कुछ जटिल कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो पाचन तंत्र में गैस, पेट फूलना, पेट दर्द या कभी-कभी दस्त जैसा असुविधा पैदा कर सकते हैं।अधिक मात्रा में गोभी खाने से ब्लोटिंग और गैस की समस्या बढ़ सकती है, खासकर उन लोगों में जिनका पेट संवेदनशील होता है।

गोभी खाने से होने वाले नुकसान

  • फूलगोभी का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में गैस, भारीपन और सूजन की समस्या हो सकती है। दरअसल, इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और जटिल कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं, जो ज्यादा खाने पर आसानी से पच नहीं पाते। ये तत्व आंतों में पहुंचकर गैस का निर्माण करते हैं, जिससे पेट फूलना, दर्द और असहजता महसूस हो सकती है। खासतौर पर जिन लोगों को पहले से पाचन संबंधी दिक्कतें या इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS) जैसी समस्या है, उन्हें फूलगोभी का सेवन सीमित मात्रा में और सावधानी के साथ करना चाहिए।
  • फूलगोभी में मौजूद रैफिनोज़ नामक शक्कर शरीर द्वारा पूरी तरह पचा नहीं जाती, जिससे फूलगोभी खाने पर पेट में गैस बनने और असहजता की शिकायतें बढ़ सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति हानिकारक नहीं है, लेकिन यदि बार-बार होती रहे तो जीवनस्तर पर असर डाल सकती है।
  • फूलगोभी में मौजूद गोइट्रोजन तत्व शरीर में आयोडीन के अवशोषण को प्रभावित कर सकते हैं, जबकि आयोडीन थायरॉइड हार्मोन के निर्माण के लिए बेहद जरूरी होता है। ऐसे में जरूरत से ज्यादा, खासतौर पर कच्ची फूलगोभी का सेवन करने से थायरॉइड के मरीजों की समस्या बढ़ सकती है। हालांकि राहत की बात यह है कि फूलगोभी को अच्छी तरह पकाकर खाने से गोइट्रोजन का असर काफी हद तक कम हो जाता है, जिससे इसका सेवन अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जाता है।
  • कुछ लोगों के लिए फूलगोभी सेहत के बजाय परेशानी का कारण बन सकती है, क्योंकि इससे एलर्जी का खतरा भी होता है। फूलगोभी से एलर्जी होने पर शरीर में खुजली, त्वचा पर दाने, सूजन, मतली या पेट दर्द जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp