बहुत से लोग यह मानकर चावल खाने से परहेज़ करते हैं कि इससे वजन बढ़ता है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार यह धारणा पूरी तरह सही नहीं है। डॉक्टर बताते हैं कि वजन बढ़ने या घटने का मुख्य कारण केवल चावल नहीं, बल्कि आपकी कुल कैलोरी, खानपान की आदतें और लाइफस्टाइल होता है। यदि कोई व्यक्ति हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाना चाहता है, तो चावल उसके लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है। चावल में पर्याप्त कैलोरी होती है, यह पचने में आसान होता है और इसे प्रोटीन, हरी सब्ज़ियों तथा हेल्दी फैट के साथ मिलाकर संतुलित और हाई-एनर्जी भोजन तैयार किया जा सकता है। इसलिए सही मात्रा और संतुलित डाइट के साथ चावल खाने से स्वास्थ्य को लाभ भी मिल सकता है और यह वजन बढ़ाने में भी मददगार साबित हो सकता है।
चावल खाने को लेकर लोगों में अक्सर यह सवाल रहता है कि क्या इससे पेट की चर्बी बढ़ती है। विशेषज्ञों के अनुसार, चावल खुद पेट की चर्बी नहीं बढ़ाता, बल्कि इसका असर इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे कितनी मात्रा में, किस समय और किस तरह से खाते हैं।
चावल
अक्सर लोगों का मानना है कि चावल खाने से वजन बढ़ता है, लेकिन सच यह है कि चावल अपने आप वजन नहीं बढ़ाते। वजन बढ़ना इस बात पर ज्यादा निर्भर करता है कि चावल कितनी मात्रा में, किस तरीके से और किन चीजों के साथ खाए जा रहे हैं। चावल में कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है।
यदि जरूरत से अधिक चावल का सेवन किया जाए और शारीरिक गतिविधि कम हो, तो अतिरिक्त कैलोरी शरीर में फैट के रूप में जमा हो सकती है इसलिए संतुलित मात्रा में और स्वस्थ आहार के साथ चावल का सेवन करने से वजन नियंत्रित रखा जा सकता है।
इस तरीके से खाएं चावल
- अगर सही तरीके से चावल खाया जाए तो इससे वजन बढ़ना जरूरी नहीं है।
- इसके लिए सबसे पहले मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है।
- एक बार में लगभग 100–150 ग्राम पके हुए चावल ही लें और प्लेट का आधा हिस्सा सब्जियों से भरें।
- सफेद चावल की जगह ब्राउन या हाथ कुटा चावल बेहतर होता है, क्योंकि इसमें फाइबर ज्यादा होता है।
- जिससे पेट देर तक भरा रहता है और ओवरईटिंग नहीं होती।
- साथ ही पके हुए चावल को ठंडा करके खाने से उसमें रेजिस्टेंट स्टार्च बनता है, जो कम कैलोरी अवशोषित करता है और ब्लड शुगर को धीरे बढ़ाता है।
- चावल को दाल, राजमा, चना, पनीर या दही जैसे प्रोटीन के साथ खाने से भी वजन कंट्रोल में रहता है।
- वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों को रात में चावल कम मात्रा में या दिन में खाना चाहिए।
- इसके अलावा फ्राइड राइस, पुलाव और ज्यादा तेल वाली बिरयानी से बचना चाहिए।
- जबकि साधारण उबले या हल्के मसालों वाले चावल ज्यादा फायदेमंद होते हैं।
