,

भोपाल में चला निगम का बुलडोजर अभियान, 12 ट्रक अतिक्रमण का सामान जब्त

Author Picture
Published On: 3 August 2025

भोपाल | राजधानी भोपाल नगर निगम ने एक बार फिर राजधानी की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को निगम की अतिक्रमण विरोधी टीम ने हमीदिया रोड, नादरा बस स्टैंड, भोपाल टॉकीज चौराहा, सिंधी कॉलोनी, नेहरू नगर, कमला नगर, मैनिट चौराहा, माता मंदिर, पीएंडटी कॉलोनी, भारतमाता चौराहा और जवाहर चौक समेत कई प्रमुख इलाकों में कार्रवाई करते हुए ठेले, गुमठियां, पान पार्लर, बेंच और काउंटर जैसे अस्थायी ढांचों को हटाया।

निगम अमले की इस कार्यवाही में कुल 12 ट्रक अतिक्रमण सामग्री जब्त की गई। यह अभियान सीएम हेल्पलाइन, कॉल सेंटर और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर चलाया गया था। नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण के निर्देश पर अलग-अलग टीमें बनाकर एक साथ कई क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।

की कड़ी कार्रवाई

इस कार्रवाई के दौरान निगम अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों को चेताया भी कि यदि वे दोबारा अतिक्रमण करते पाए गए, तो भविष्य में और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निगम की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और फुटपाथों पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अतिक्रमण की समस्या

गौरतलब है कि राजधानी भोपाल में अतिक्रमण की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। विशेषकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दुकानदार और फेरीवाले सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण कर लोगों की आवाजाही को बाधित करते हैं। निगम द्वारा की गई यह ताजा कार्रवाई न सिर्फ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की दिशा में एक अहम कदम है, बल्कि नागरिकों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवेश सुनिश्चित करने की पहल भी मानी जा रही है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp