,

भोपाल के छात्रावासों में कोचिंग के लिए शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित, 20 सितंबर तक जमा कर सकेंगे फार्म

Author Picture
Published On: 12 September 2025

भोपाल जिले में संचालित सीनियर उत्कृष्ट और महाविद्यालयीन छात्रावासों में बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों की तलाश शुरू हो गई है। जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग ने इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। यह कोचिंग कक्षाएं 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों और महाविद्यालयीन छात्रावासों के छात्रों के लिए आयोजित की जाएंगी।

सहायक आयुक्त ने बताया कि सीनियर उत्कृष्ट छात्रावासों में पढ़ने वाले बच्चों को अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषय की अतिरिक्त कोचिंग दिलाई जाएगी। वहीं, महाविद्यालयीन छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय की पढ़ाई पर फोकस रहेगा। इसका उद्देश्य यह है कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में बेहतर मार्गदर्शन मिले और वे प्रतियोगी परीक्षाओं व आगे की पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकें।

इन्हें मिलेगा फायदा

इस पहल से खासतौर पर अनुसूचित जाति और जनजाति समुदाय से आने वाले बच्चों को फायदा मिलेगा, जो छात्रावासों में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। विभाग का मानना है कि विषय विशेषज्ञों की मदद से बच्चों की पढ़ाई और भी मजबूत होगी और वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ पाएंगे।

लास्ट डेट 20 सितंबर

इच्छुक शिक्षक अपना आवेदन स्व-प्रमाणित शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ कन्या शिक्षा परिसर, कटारा हिल्स, भोपाल स्थित कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 20 सितंबर तय की गई है। उम्मीदवार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

जिन विषयों में कोचिंग की आवश्यकता है, उनमें अंग्रेजी, गणित और विज्ञान प्रमुख हैं। विभाग ने साफ किया है कि केवल वही शिक्षक आवेदन करें जिनके पास संबंधित विषय की योग्यता और अनुभव है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp