,

महिला वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भोपाल में टीम इंडिया की जीत के लिए भोलेनाथ से प्रार्थना, पढ़ें पूरी खबर

Author Picture
Published On: 1 November 2025

युवाओं ने भोलेनाथ के दर पर मांगी जीत की दुआ
महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले से ठीक एक दिन पहले भोपाल में भारतीय टीम की जीत के लिए खास पूजा-पाठ किया गया। शनिवार को सेवा संकल्प युवा संगठन के युवाओं ने शीतलदास की बगिया स्थित प्रसिद्ध भोलेनाथ मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना की। सभी ने देश की बेटियों की जीत के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की।

पहले भी मिली थी जीत

संगठन के अध्यक्ष प्रकाश मालवीय ने बताया कि यह परंपरा नई नहीं है। उन्होंने कहा, “हमारे संगठन ने पहले भी पुरुष वर्ल्ड कप के दौरान भोलेनाथ का अभिषेक किया था। तब भारत विजेता बना था। उसी भावना के साथ आज भी हमने टीम इंडिया के लिए प्रार्थना की है कि हमारी बेटियां मैदान में लहराएं और तिरंगा ऊंचा करें।”

मंदिर में गूंजे जयघोष

पूजा के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा। युवाओं ने “हर-हर महादेव” और “भारत माता की जय” के नारे लगाए। मंदिर परिसर में शिव स्तुति का पाठ किया गया। भक्ति और देशभक्ति का यह संगम देखने लायक था। कई श्रद्धालु भी वहां खुद-ब-खुद खिंचे चले आए और भारत की जीत की दुआ में शामिल हो गए।

सेवा संकल्प युवा संगठन की पहल

इस आयोजन की अगुवाई संगठन के संयोजक चेतन भार्गव ने की। उनके साथ विवेक साहू, राजेश गोयल, यश जैन, विवेक श्रीवास्तव और कई अन्य युवा सदस्य भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर शिवलिंग पर दूध, जल और बेलपत्र अर्पित किए। युवाओं का कहना था कि यह सिर्फ पूजा नहीं बल्कि एक भावना है अपने देश की टीम के साथ खड़े रहने की।

देश के लिए जोश

प्रकाश मालवीय ने कहा कि खेल सिर्फ जीत-हार का नहीं बल्कि देश के सम्मान का सवाल होता है। हम सब चाहते हैं कि महिला टीम फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर देश का नाम रोशन करे। भोलेनाथ की कृपा से हमारी बेटियां जरूर जीतेंगी।

भोपाल में छाया देशभक्ति और आस्था का रंग पूरे आयोजन में देशभक्ति और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। युवाओं ने तिरंगा लहराते हुए नारे लगाए और इस भरोसे के साथ लौटे कि रविवार को मैदान में भारत का परचम लहराएगा।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp