,

कांवड़ यात्रा के चलते भोपाल-इंदौर मार्ग आज रात से बंद, भारी और हल्के वाहनों के लिए डायवर्शन प्लान लागू

Author Picture
Published On: 5 August 2025
भोपाल | कुबेरेश्वर धाम में 6 अगस्त को निकलने वाली भव्य कांवड़ यात्रा को देखते हुए भोपाल-इंदौर मार्ग पर आज रात 12 बजे से ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया जाएगा। यह व्यवस्था 6 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगी। प्रशासन ने भारी भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।

क्या है डायवर्जन प्लान?

  • भोपाल से इंदौर की ओर जाने वाले भारी वाहन अब परवलिया के मुबारकपुर जोड़ और खजूरी के तुमड़ा जोड़ से होते हुए श्यामपुर, कुरावर, ब्यावरा, शाजापुर, मक्सी होते हुए इंदौर पहुंचेंगे।
  • इंदौर से भोपाल की ओर आने वाले भारी वाहन अब मक्सी, शाजापुर, ब्यावरा, कुरावर, श्यामपुर होते हुए भोपाल आ सकेंगे।
  • भोपाल से आष्टा, देवास, उज्जैन, इंदौर जाने वाले छोटे वाहन न्यू क्रिसेंट चौराहा, भाऊखेड़ी जोड़ और अमलाहा होकर आगे बढ़ेंगे।
  • इंदौर, उज्जैन, देवास से भोपाल की ओर आने वाले छोटे वाहन आष्टा, अमलाहा, भाऊखेड़ी जोड़ और न्यू क्रिसेंट चौराहा होते हुए भोपाल पहुंच सकेंगे।

प्रशासन की अपील

सीहोर जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि यात्रा के दौरान असुविधा से बचने के लिए सिर्फ निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।
Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp