,

कोटा में भोपाल के छात्र की संदिग्ध मौत, 9वीं मंज़िल से गिरा; जांच में जुटी पुलिस

Author Picture
Published On: 21 November 2025

राजस्थान के कोटा शहर में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने फिर एक बार कोचिंग सिटी की सुरक्षा और छात्रों के मानसिक दबाव को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। भोपाल का 18 वर्षीय छात्र ईशान पालीवाल, जो पिछले दो साल से JEE की तैयारी के लिए मां के साथ कोटा में रह रहा था, संदिग्ध हालात में 9वीं मंज़िल से गिर गया।

घटना रॉयल इंपीरिया मल्टीस्टोरी बिल्डिंग की है, जहां करीब 3:30 बजे अचानक नीचे गिरने की आवाज़ सुनकर लोग घबरा गए। जब नीचे देखा गया, तो ईशान खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। सोसाइटी के कुछ लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। गंभीर चोट लगने के कारण उसे तेजी से एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे बचा नहीं सके।

परिवार में मातम

पुलिस के मुताबिक, ईशान के सिर पर गहरी चोट आई थी और उसी ने उसकी जान ले ली। शुरुआती जांच में यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हादसा था, लापरवाही या फिर किसी और वजह से वह नीचे गिरा। डीएसपी योगेश शर्मा ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना से पहले ईशान की मूवमेंट और घटनाक्रम को समझा जा सके।

ईशान की मां तारा पालीवाल इस हादसे के बाद पूरी तरह सदमे में हैं। वह कुछ बोलने की हालत में नहीं हैं। वह दो साल से बेटे के साथ कोटा में रह रही थीं और उसकी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे रही थीं। परिजनों के मुताबिक, वह हमेशा बेटे की पढ़ाई में साथ रही, ताकि वह किसी तरह का दबाव महसूस न करे।

पूछताछ शुरू

दूसरी ओर, पिता विवेक पालीवाल जो भोपाल में इंजीनियर हैं, उन्हें सूचना मिलते ही कोटा के लिए रवाना कर दिया गया। परिवार भोपाल के आनंद नगर स्थित सिद्धार्थ लेक सिटी में रहता है। पिता के पहुंचने के बाद शनिवार को पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल, शव को एमबीएस अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। पुलिस ने फ्लैट, बिल्डिंग परिसर और आसपास के इलाके में भी पूछताछ शुरू कर दी है। जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ईशान मानसिक रूप से कैसा था, उसके पढ़ाई का प्रेशर कितना था, और घटना से पहले उसकी हाल की दिनचर्या में कोई बदलाव तो नहीं आया।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp