,

होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, रानी कमलापति-भोपाल से रीवा के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Author Picture
Published On: 5 February 2026

होली त्योहार के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। रानी कमलापति और भोपाल से रीवा के बीच कुल चार जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही रानी कमलापति से दानापुर के बीच भी द्वि-साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इन ट्रेनों से सतना, कटनी, सागर, बीना, विदिशा सहित मध्यप्रदेश के कई जिलों के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।

रीवा से रानी कमलापति के बीच एक साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 02192 शनिवार 28 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे रीवा से रवाना होकर रात 9:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02191 उसी दिन रात 10:15 बजे रानी कमलापति से चलकर अगले दिन सुबह 7:30 बजे रीवा पहुंचेगी। यह ट्रेन त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

रीवा-रानी कमलापति द्वि-साप्ताहिक ट्रेन

इसके अलावा रीवा और रानी कमलापति के बीच दो जोड़ी द्वि-साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन होगा। गाड़ी संख्या 02186, 2 और 3 मार्च को दोपहर 12:30 बजे रीवा से चलकर रात 9:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02185 रात 10:15 बजे रानी कमलापति से रवाना होकर सुबह 7:30 बजे रीवा पहुंचेगी। इन ट्रेनों का ठहराव सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा स्टेशनों पर रहेगा।

भोपाल-रीवा होली स्पेशल भी चलेगी

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोपाल से रीवा के बीच भी होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 01704 गुरुवार 5 मार्च को सुबह 10:30 बजे भोपाल से चलकर रात 8:45 बजे रीवा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01703 रात 10:20 बजे रीवा से चलकर अगले दिन सुबह 9:05 बजे भोपाल पहुंचेगी। इस ट्रेन का भी ठहराव प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा।

रानी कमलापति-दानापुर विशेष सेवा

होली के मौके पर रानी कमलापति से दानापुर के बीच गाड़ी संख्या 01667 और 01668 का संचालन 27 फरवरी से 3 मार्च के बीच किया जाएगा। यह ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन सहित कई बड़े स्टेशनों पर रुकेगी।

यात्रियों से रेलवे की अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले NTES, 139 या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-सारणी और ठहराव की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp