,

CM यादव का भोपाल से नरसिंहगढ़ तक समीक्षा तय, लाड़ली बहनों को सौगात देने के बाद होंगे दिल्ली रवाना

Author Picture
Published On: 7 August 2025

भोपाल | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन बेहद व्यस्त कार्यक्रमों से भरा हुआ है। सुबह से ही वह योजनाओं की समीक्षा और विकास कार्यों की प्रगति को लेकर एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। समत्व भवन में दोपहर 12 बजे वे आगामी 10 अगस्त को होने वाले रायसेन जिले के दौरे की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। इसके ठीक बाद दोपहर 12:30 बजे श्रम विभाग के कामकाज की समीक्षा बैठक की।

नरसिंहगढ़ को सौगात

इसके बाद, मुख्यमंत्री दोपहर 2:40 बजे भोपाल से नरसिंहगढ़ (जिला राजगढ़) के लिए रवाना होंगे। यहां वे दोपहर 3 बजे आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों को अगस्त माह की राशि का वितरण करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (MMLBY) से जुड़ी महिलाओं को भी राहत देने वाला ऐलान होगा।

दिल्ली होंगे रवाना

मुख्यमंत्री यादव के हाथों उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शनधारियों और MMLBY में पंजीकृत गैर-PMUY श्रेणी की महिलाओं तथा विशेष पिछड़ी जनजातियों की महिलाओं को महज ₹450 में गैस रिफिल उपलब्ध कराने हेतु आर्थिक सहायता राशि वितरित की जाएगी। यह कदम रसोई गैस के बढ़ते दामों के बीच महिलाओं को सीधी राहत देने वाला माना जा रहा है।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:20 बजे भोपाल लौट आएंगे और मात्र 10 मिनट के अंतराल में, शाम 5:30 बजे राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। दिल्ली में भी उनका एक स्थानीय कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसकी जानकारी बाद में शेयर की जाएगी।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp