, ,

जीतू पटवारी पर हमले के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश, सोशल मीडिया विभाग ने किया पुतला दहन; सरकार पर साधा निशाना

Author Picture
Published On: 1 September 2025

भोपाल | रतलाम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर हुए हमले के विरोध में आज मध्यप्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने राजधानी भोपाल में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पीसीसी कार्यालय के बाहर सरकार का पुतला दहन कर अपना गुस्सा जाहिर किया और भाजपा सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया।

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व सोशल मीडिया विभाग के महासचिव धनजी गिरी ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को कुचलने के लिए षड्यंत्र और हमलों का सहारा ले रही है। “जीतू पटवारी पर हुआ हमला इस बात का सबूत है कि सरकार विपक्ष के बढ़ते जनसमर्थन से घबरा गई है और लोकतांत्रिक मूल्यों से डरती है,” उन्होंने कहा।

जनता की आवाज पर हमला: कांग्रेस

कार्यक्रम में मौजूद अमन पठान ने कहा कि यह हमला केवल एक व्यक्ति पर नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की जनता की आवाज़ पर है। उन्होंने कहा, “जब किसी विपक्षी नेता को निशाना बनाया जाता है, तो इसका सीधा मतलब है कि सरकार हर उस नागरिक को चुप कराना चाहती है, जो उसकी गलत नीतियों पर सवाल उठाता है। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं, यह लड़ाई सड़क से विधानसभा तक लड़ी जाएगी।”

कार्यकर्ताओं का चेतावनी भरा रुख

पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि यदि विपक्षी नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो यह जनाक्रोश और तेज़ होगा। प्रदर्शनकारियों ने साफ किया कि कांग्रेस लोकतंत्र और जनता की आवाज़ की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी

इस मौके पर अभिषेक सोनी, आसिफ मिर्जा, शाहरुख खान, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर, उपाध्यक्ष रवि परमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर कहा कि यह आंदोलन केवल प्रतीकात्मक नहीं है बल्कि आने वाले दिनों में कांग्रेस इसे और व्यापक रूप देगा।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp