,

रीवा में जनता दर्शन कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, जनता की सुनी समस्याएं; उप मुख्यमंत्री ने दिए ये निर्देश

Author Picture
Published On: 12 July 2025

रीवा | मध्य प्रदेश के रीवा में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शनिवार को अमहिया स्थित अपने निज निवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम में आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। नागरिकों की भीड़ सुबह से ही निवास पर जुटने लगी थी। लोगों को भरोसा था कि यहां न केवल उन्हें सुना जाएगा, बल्कि समस्याओं का हल भी निकलेगा और यही हुआ। जनता से सीधे संवाद करते हुए उप मुख्यमंत्री ने एक-एक व्यक्ति की बात ध्यानपूर्वक सुनी। किसी की जमीन से जुड़ी समस्या थी, तो किसी को इलाज के लिए मदद चाहिए थी। कई नागरिकों ने बिजली, पानी और पेंशन जैसी समस्याएं भी रखीं। उप मुख्यमंत्री ने सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाए और लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।

उप मुख्यमंत्री ने दिलाया भरोसा

उप मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार आम जनता के साथ है और हर स्तर पर प्रयास कर रही है कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर बार-बार भटके नहीं। जनता दर्शन में विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों से आए लोगों की संख्या अधिक रही। कई बुजुर्ग महिलाएं और किसान भी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। उप मुख्यमंत्री ने खुद आगे बढ़कर सबका हालचाल जाना और गर्मजोशी से संवाद किया। कई बार तो उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को लोगों की समस्या विस्तार से समझाने के लिए खुद ही फोन लगाकर बात कराई।

“जनसेवा ही हमारा धर्म”

जनता दर्शन के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा, “जनसेवा ही हमारा धर्म है। हर व्यक्ति की बात सुनी जाएगी और हर समस्या का हल ढूंढा जाएगा। हम यहां किसी के मालिक नहीं, सेवक बनकर बैठे हैं।” कार्यक्रम में जिला प्रशासन के कई अधिकारी भी मौजूद रहे और मौके पर ही लोगों की शिकायतें दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp