,

भोपाल में डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी का किया स्वागत, पढ़ें पूरी खबर

Author Picture
Published On: 14 August 2025

भोपाल | राजधानी भोपाल स्थित अपने निज निवास पर मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और उनकी धर्मपत्नी का सपरिवार हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस मुलाकात को डिप्टी सीएम ने गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि एडमिरल त्रिपाठी सैनिक स्कूल रीवा के गौरवशाली पूर्व छात्र हैं, जिनकी उपलब्धियों से प्रदेश और देश का मान बढ़ा है।

स्मृतियों का साझा

चर्चा के दौरान दोनों ने रीवा से जुड़ी अनेक प्रेरणादायी स्मृतियों को साझा किया। डिप्टी सीएम शुक्ल ने कहा कि एडमिरल त्रिपाठी की सफल यात्रा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने भारतीय नौसेना प्रमुख के राष्ट्र रक्षा में दिए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए आभार व्यक्त किया और उनके नेतृत्व में नौसेना की उपलब्धियों की सराहना की।

दी शुभकामनाएँ

इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने एडमिरल त्रिपाठी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए देश की सुरक्षा और सम्मान में उनके प्रयासों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। मुलाकात ने न केवल पुरानी यादों को ताजा किया, बल्कि राष्ट्र सेवा के संकल्प को भी और दृढ़ किया।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp