, ,

‘Run for Unity’ में दौड़ेगा पूरा MP, सरदार पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को पुलिस का एकता संदेश

Author Picture
Published On: 30 October 2025

देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर इस बार MP पुलिस पूरे जोश और देशभक्ति के साथ ‘एकता दौड़’ (Run for Unity) का आयोजन करने जा रही है।
कार्यक्रम 31 अक्टूबर की सुबह 8 बजे से एक साथ सभी जिलों में शुरू होगा। इस मौके पर सिर्फ पुलिसकर्मी ही नहीं, बल्कि युवा, खिलाड़ी, विद्यार्थी, एनसीसी-एनएसएस के कैडेट्स और ग्राम रक्षा समिति के सदस्य भी कदम से कदम मिलाकर दौड़ेंगे।

तीन किलोमीटर की दौड़

सूत्रों के मुताबिक, दौड़ का रूट करीब तीन किलोमीटर लंबा होगा। इस दौरान संबंधित इलाकों को नो-व्हीकल जोन बनाया जाएगा, ताकि प्रतिभागियों को कोई परेशानी न हो। इवेंट के दौरान पानी, ग्लूकोज़, फर्स्ट एड और एम्बुलेंस जैसी सभी जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था रहेगी। मध्यप्रदेश पुलिस के डीजीपी कैलाश मकवाना ने सभी जिलों के अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देने की पहल है। सरदार पटेल ने देश को जोड़ा था, हमें भी उसी भावना से समाज को जोड़ना है।

नोडल अफसर बनाए गए विनीत कपूर

राज्य स्तर पर इस आयोजन के नोडल अधिकारी आईजी विनीत कपूर होंगे। वहीं, हर जिले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) इस कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे। उन पर यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होगी कि दौड़ शांति, अनुशासन और उत्साह के माहौल में पूरी हो।

लोगों से अपील

पुलिस विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि वे इस दौड़ में हिस्सा लें या प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने के लिए मौके पर मौजूद रहें। यह कार्यक्रम न सिर्फ देश के लिए एकता का प्रतीक बनेगा, बल्कि युवाओं में देशभक्ति और सामाजिक जुड़ाव का भाव भी मजबूत करेगा।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp