,

भोपाल में 15 अगस्त को इंडिपेंडेंस इग्निशन 2025, सुपरकार्स से लेकर वर्ल्ड वार-2 की जीप तक होगा दमदार शो

Author Picture
Published On: 12 August 2025

भोपाल | इस बार राजधानी में स्वतंत्रता दिवस का जश्न हॉर्सपावर और इतिहास के अनोखे मेल के साथ मनाया जाएगा। 15 अगस्त को ‘इंडिपेंडेंस इग्निशन 2025’ के तहत शहर की सड़कों पर करोड़ों की कीमत वाली सुपरकार्स, वर्ल्ड वार-2 में इस्तेमाल हुई विंटेज जीपें और हाई-परफॉर्मेंस सुपरबाइक्स एक साथ नजर आएंगी। साथ ही देश के नामी स्टंट राइडर्स लाइव शो में अपने हुनर का जलवा बिखेरेंगे।

क्या होगा खास?

इस इवेंट में करीब 8 दुर्लभ विंटेज वाहन शामिल होंगे, जिनमें वर्ल्ड वार-2 के समय की विलीज और फोर्ड जीप मुख्य आकर्षण होंगी। लग्जरी कारों में मर्सिडीज AMG, पोर्शे और संभवतः रोल्स-रॉयस जैसी 6 सुपरकार्स सड़क पर उतरेंगी। आयोजकों ने दो करोड़ से ज्यादा कीमत वाली कुछ “सरप्राइज कार्स” भी पहली बार भोपाल में पेश करने की तैयारी की है।

बाइक सेगमेंट में कावासाकी निंजा ZX-10R, सुजुकी हायाबूसा, BMW S 1000 RR, कावासाकी Z900 और दो हैवी चॉपर बाइक्स शामिल होंगी। स्टंट शो पूरी तरह बाइक्स और BMX-स्टाइल साइकिल्स पर आधारित रहेगा, जिसमें 6 प्रोफेशनल राइडर्स सुरक्षित माहौल में हाई-ऑक्टेन करतब दिखाएंगे।

कार्यक्रम का शेड्यूल

  • सुबह 11 बजे लिंक रोड 1 से रैली की शुरुआत।
  • रूट: लिंक रोड से मिनाल शॉपिंग स्ट्रीट से वॉकिंग स्ट्रीट, मिनाल रेसिडेंसी।
  • दोपहर 12 बजे से मिनाल वॉकिंग स्ट्रीट पर सुपरकार्स और विंटेज जीप का डिस्प्ले और लाइव स्टंट शो।

क्यों है खास?

देशभक्ति की भावना और मशीनों के जुनून को एक मंच पर देखने का यह मौका बार-बार नहीं मिलेगा। एक ही दिन में ऐतिहासिक युद्धकालीन जीप, करोड़ों की सुपरकार्स और दमदार स्टंट भोपालवासियों के लिए यह स्वतंत्रता दिवस यादगार बनने वाला है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp