, ,

रतलाम में एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, सस्पेंड SI और फर्जी सेना आईडी के खुलासे

Author Picture
Published On: 18 January 2026

रतलाम जिले के चिकलाना में अवैध एमडी ड्रग फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जिस कमरे में ड्रग तैयार की जा रही थी, वहां दो साल पहले सस्पेंड किए गए सब-इंस्पेक्टर रऊफ खान का पुलिस आईडी कार्ड मिला। इसके अलावा दिलावर खान के बेटे अजहर के नाम से इंडियन आर्मी जम्मू एंड कश्मीर राइफल का आईडी कार्ड भी बरामद हुआ।

पुलिस ने इन दस्तावेजों के मिलने के बाद सस्पेंड एसआई समेत पूरे नेटवर्क की भूमिका की जांच का दायरा बढ़ा दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। कोर्ट ने सरगना दिलावर खान की पत्नियों फरीदा व शायना, बहन मुमताज व बहू फिजा के साथ एक अन्य आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर रतलाम सर्किल जेल भेजा। जेल जाने वालों में दिलावर की दूसरी पत्नी का एक साल का बेटा और 8 माह का पोता भी शामिल है।

रतलाम में एमडी ड्रग फैक्ट्री

रऊफ खान पर दो साल पहले अवैध गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप लगे थे। इन शिकायतों के आधार पर तत्कालीन एसपी के अवकाश के दौरान उस समय के प्रभारी एसपी एवं वर्तमान एएसपी राकेश खाखा ने 5 जनवरी 2024 को रऊफ खान को सस्पेंड किया था।

बेटे का फर्जी सेना आईडी

दिलावर खान के घर से बरामद इंडियन आर्मी जम्मू एंड कश्मीर राइफल का आईडी कार्ड उसके बेटे मोहम्मद अजहर के नाम पर था। इसमें प्रवेश तिथि 20 फरवरी 2021 और सर्विस नंबर 153021 लिखा था, जबकि अजहर ने अपनी रैंक लांस नायक बताई थी। पुलिस ने इसे फर्जी बताते हुए संबंधित विभागों को जांच के लिए भेजा।

लूट और रिश्वत की कोशिशें

जांच के दौरान दिलावर खान के घर से पुलिस ने सभी सदस्यों को हिरासत में लिया। दिलावर का दामाद याकूब खान और बेटी बखमीना ने पुलिस से बचने के लिए 50 लाख से 1 करोड़ रुपए तक का ऑफर देने की कोशिश की। हालांकि, घर से जांच में कोई नकदी नहीं मिली। शनिवार रात पुलिस ने दिलावर खान को लेकर चिकलाना में फैक्ट्री स्थल पर भी छापा मारा। एसपी अमित कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि जांच पूरे नेटवर्क तक फैली हुई है और सभी आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास जारी हैं।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp