,

MP कांग्रेस का आरोप, स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट

Author Picture
Published On: 14 August 2025

भोपाल | मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता रवि सक्सेना ने स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इन मीटरों के जरिए जनता से मनमाना वसूला जा रहा है।

  • पिछले 6 महीनों में 12 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए गए।
  • 8.5 लाख उपभोक्ताओं के बिल में 35% से 250% तक की वृद्धि।
  • 2.1 लाख उपभोक्ताओं पर बिना खपत ₹500–₹1200 का स्थायी शुल्क।
  • ग्रामीण इलाकों में 70% मीटर में रीडिंग गड़बड़ी।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार और बिजली कंपनियां मिलीभगत से उपभोक्ताओं को ठग रही हैं। टेंडर में भारी कमीशनखोरी का भी दावा किया गया।

मांगें

  • स्वतंत्र तकनीकी एजेंसी से सभी स्मार्ट मीटर की जांच।
  • गलत बिल रद्द कर वास्तविक रीडिंग के आधार पर नए बिल।
  • दोषी अधिकारियों व ठेकेदारों पर FIR।
  • CAG ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक।

कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर यह लूट बंद नहीं हुई तो सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp