भोपाल | राजधानी भोपाल में पिछले 15 साल में करीब 19 लाख वाहन पंजीकृत हुए हैं, जिनमें लगभग 5 लाख में अभी तक हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) नहीं लगी है। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना HSRP वाले वाहन मालिक PUC, फिटनेस सर्टिफिकेट, RC बदलाव, परमिट नवीनीकरण जैसे कोई भी जरूरी कार्य नहीं करा पाएंगे।
लक्ष्य तय
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर विभाग ने अभियान को प्राथमिकता देते हुए 3 महीने में पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। 2019 के बाद रजिस्टर्ड करीब 5 लाख नए वाहनों में से 22 हजार में अब भी HSRP लगना बाकी है। इनके मालिकों को जल्द नोटिस या संदेश भेजा जाएगा।
यूनिक लेजर कोड
HSRP टेम्पर-प्रूफ और हाई-क्वालिटी होती है, जिसमें यूनिक लेजर कोड होता है। यह चोरी, फर्जी नंबर प्लेट और ट्रैफिक उल्लंघन रोकने में मददगार है। प्रत्येक जिले में विशेष टीम बनाकर अधिकृत डीलरों के जरिए डेटा अपडेट किया जाएगा और कॉल, एसएमएस व सोशल मीडिया से जानकारी दी जाएगी।
