,

भोपाल नगर निगम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई ससम्मान विदाई, ये लोग हुए शामिल

Author Picture
Published On: 29 August 2025

भोपाल | नगर निगम भोपाल में शुक्रवार को आयोजित एक विशेष समारोह में सेवा अवधि पूर्ण कर निगम सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे 06 कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई। इस अवसर पर निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल और मिष्ठान भेंटकर उनके दीर्घ एवं सुखमय जीवन की कामना की।

सम्मानित हुए ये कर्मचारी

  • सहायक यंत्री सुनील कुमार जैमनी
  • श्रमिकगण इश्तियाक हुसैन
  • मोहम्मद शफीक
  • अंसार
  • यग प्रसाद यादव
  • विनियमित अर्द्धकुशल बदर फातिमा

आयुक्त नारायन ने इन सभी से बातचीत करते हुए उनके कार्यकाल के अनुभवों और योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि निगम परिवार इनकी सेवाओं को हमेशा याद रखेगा।

ये लोग रहे मौजूद

विदाई समारोह में सेवा निवृत्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष एस. नजीर अहमद सहित डॉ. शमीम कुरैषी, हसन तैयब, अब्दुल रकीब, जगदीश प्रसाद और अन्य कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

निगम आयुक्त का संदेश

आयुक्त हरेन्द्र नारायन ने कहा कि सेवानिवृत्ति किसी कर्मचारी के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह विदाई केवल औपचारिकता नहीं बल्कि उनके समर्पण और मेहनत का सम्मान है। उन्होंने सभी को स्वस्थ, शांतिपूर्ण और खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp