,

सिवनी पुलिस ने गौ-वंश तस्करी के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Author Picture
Published On: 26 February 2026

सिवनी पुलिस ने गौ-वंश तस्करी के एक पुराने मामले में लंबे समय से फरार दो आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया। यह प्रकरण 1 फरवरी 2026 को दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश अभी भी जारी है। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी सचिन परते के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने नाकाबंदी के बाद आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई।

जानकारी के अनुसार, 1 फरवरी की रात गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि 12 चक्का वाले कंटेनर में गौ-वंश को क्रूरतापूर्वक भरकर नागपुर के कत्लखाने ले जाया जा रहा है। सूचना पर ग्राम सिमरिया पुलिया के पास नाकाबंदी की गई, लेकिन ट्रक चालक पुलिस को देखकर भाग गया। पुलिस ने पीछा करते हुए लखनवाड़ा और चौरई थाना पुलिस की मदद से छिंदवाड़ा रोड स्थित ग्राम समसवाड़ा के पास ट्रक को रोका।

सिवनी पुलिस

तलाशी में ट्रक (MP09HG3058) में 38 गोवंश रस्सियों से बांधकर भरे मिले। एक गोवंश रास्ते में छोड़ दिया गया था। कुल 39 गोवंश को मुक्त किया गया और ट्रक समेत जब्त किया गया। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 14.60 लाख रुपये आंकी गई, जिसमें कंटेनर और गोवंश शामिल हैं। जांच के दौरान वाहन चालक साजिद खान निवासी सिवनी और वाहन स्वामी महेंद्र बारापात्रे निवासी नागपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि तीसरे आरोपी समद खान की तलाश अभी जारी है।

पुलिस का अभियान जारी

पुलिस ने कहा कि गौ-वंश तस्करी और अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और इस प्रकार की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस तरह की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp