,

बकाया टैक्स वसूली में इंदौर RTO की सख्ती, एक हफ्ते में वसूले 54 लाख रुपये

Author Picture
Published On: 15 July 2025

इंदौर | MP के इंदौर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) ने बकाया मोटरयान कर की वसूली को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पिछले 7 दिनों में इंदौर RTO ने 81 वाहनों से 50 लाख 73 हजार 152 रुपये टैक्स और 3 लाख 60 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। यह कार्रवाई परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा के निर्देश पर शुरू किए गए सघन अभियान का हिस्सा है।

इंदौर RTO के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा ने जानकारी दी कि वाहन मालिकों से पहले मोबाइल पर संपर्क किया गया। जिनसे बात नहीं हो सकी, उन्हें घर पर नोटिस भेजे गए। इसके बावजूद, जो वाहन मालिक कर जमा नहीं कर रहे थे, उनके वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की गई।

कार्रवाई तेज

उन्होंने कहा कि वाहन स्वामियों से लगातार अपील की जा रही है कि वे बकाया कर तुरंत जमा करें, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और वाहन सीज किए जाएंगे। इंदौर RTO के परिवहन उड़नदस्ता ने भी पिछले सप्ताह ताबड़तोड़ कार्रवाई की। जांच के दौरान 95 से अधिक स्कूली, लोक परिवहन और वाणिज्यिक वाहनों की जांच की गई और नियम उल्लंघन पाए जाने पर 3.60 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।

अभियान के दौरान ओवरलोडिंग, अधिक किराया वसूली, स्पीड गवर्नर की अनुपस्थिति, और अधूरे दस्तावेज जैसे मामलों को गंभीरता से लिया गया। विशेष रूप से स्कूली और कॉलेज वाहनों की गहन जांच की गई, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

जारी रहेगा सघन अभियान

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह सघन अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी वाहन मालिकों को चाहिए कि वे अपने दस्तावेज पूरे रखें और समय पर टैक्स जमा करें।

जनहित में अपील

परिवहन विभाग ने साफ किया है कि बकाया टैक्स जमा न करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। विभाग का उद्देश्य केवल राजस्व वसूली नहीं, बल्कि सड़क पर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना भी है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp