खेल : प्रतीका रावल भारतीय महिला क्रिकेट टीम में वापसी कर गई हैं और उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है, जिसकी शुरुआत 24 फरवरी से होगी। पिछले साल आईसीसी महिला विश्व कप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ फील्डिंग करते समय प्रतीका को टखने में चोट लगी थी, जिस कारण उनकी जगह शैफाली वर्मा ने ली थी। भारत ने उस टूर्नामेंट में पहली बार महिला विश्व कप खिताब भी अपने नाम किया था।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 24 फरवरी से होगी। कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम को खुशखबरी मिली है कि चोटिल ओपनर प्रतीका रावल टीम में वापस लौट आई हैं।
Pratika Rawal की वापसी से टीम को मिली मजबूती
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टीम में हौसलों को बढ़ावा मिला है। अनुभवी बल्लेबाज Pratika Rawal फिर से टीम में लौट आई हैं और उन्हें वनडे सीरीज के लिए चुना गया है, जिससे टीम की बल्लेबाजी लाइनअप और मजबूती मिलेगी। उनका अनुभव और आक्रामक खेल टीम के लिए अहम साबित हो सकता है।
