,

शुभ कार्य से पहले जानें आज का पंचांग और सप्तमी तिथि का महत्व, चंद्रमा कन्या राशि में करेंगे गोचर

Author Picture
Published On: 2 July 2025

ज्योतिष | पंचांग के माध्यम से समय मुहूर्त, तिथि,ग्रहण की सही तरीके से जानकारी प्राप्त कर सकते है। पंचांग 5 अंगों से मिलकर बना होता है- तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग। इन सबके संयोजन से ही अच्छे मुहूर्त और राशिफल की प्राप्ति होती है। बता दें कि दैनिक पंचांग में सूर्योदय, सूर्यास्त का समय, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, करण, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति आदि के बारे में पता चलता है।

2 जुलाई का शुभ मुहूर्त

2 जुलाई 2025 को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें, तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त रहेगा। अभिजीत मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ और अच्छा मुहूर्त माना जाता है, जो रोजाना दोपहर के समय में आता है। यह मुहूर्त 48 मिनट का होता है, जिसमें 24 मिनट पहले और 24 मिनट बाद का समय शामिल होता है। यह मुहूर्त किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है, जैसे कि पूजा-पाठ, विवाह, गृह प्रवेश, या किसी नए काम की शुरुआत, आदि।

चंद्रमा करेंगे गोचर

आज के दिन चंद्रमा गोचर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए आज के दिन कन्या राशि वाले लोगों को सावधानी के साथ रहना होगा। साथ ही, लोगों को ज़्यादा सोच-समझकर निर्णय लेना होगा, ताकि कोई बड़ी गलती न हो जाये। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में यह एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना मानी जाती है, क्योंकि चंद्रमा का प्रभाव व्यक्ति की मानसिक स्थिति, भावनाओं और दैनिक जीवन की घटनाओं पर होता है।

सप्तमी तिथि

अब बात करते हैं सप्तमी तिथि की तो इनके इष्ट देवता भगवान सूर्य हैं। इस दिन सूर्य भगवान की पूजा की जाती है। सूर्य देव को सप्तमी तिथि का स्वामी माना जाता है और इस दिन भगवान सूर्य की पूजा करने का विधान है। यह तिथि सूर्य देव को समर्पित है और इसे भानु सप्तमी या रथ सप्तमी के रूप में भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव का पृथ्वी पर प्रकाश पहली बार पड़ा था, इसलिए इस दिन को सूर्य देव की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। सप्तमी तिथि, हिंदू कैलेंडर में सातवीं तिथि है, जिसका ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्व है।

हमारे हिंदू धर्म में पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. MPNews इनकी पुष्टि नहीं करता है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp