,

शुक्रवार को Gold की कीमत में बड़ा उछाल, चांदी भी हुई महंगी; देखें 4 जुलाई के रेट

Author Picture
Published On: 4 July 2025

नई दिल्ली, Gold Silver Price | देशभर में सोने चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। आज एक बार फिर सोने-चांदी की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। सोने की कीमतों में 400 रुपए से ज्यादा और चांदी की कीमत में 1000 रुपए से ज्यादा की वृद्धि देखने को मिली है। चलें हम आपको 18 कैरे,  22 कैरेट और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने के भाव बता देते हैं।

इन कीमतों में आए बदलाव के बाद सोने के दाम 99,340 और चांदी के भाव 1,11,100 पर पहुंच चुके हैं। सराफा बाजार की ओर से जारी किए गए रेट के अनुसार 22 कैरेट सोने का दाम 91,060, 18 कैरेट सोने का दाम 74,510 चल रहा है।

18 कैरेट का दाम

  • दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमत 74,630
  • इंदौर और भोपाल में सोना 74,550
  • चेन्नई सराफा बाजार में सोना 75,160
  • कोलकाता और मुंबई में सोना 74,510 प्रति 10 ग्राम रुपए बना हुआ है।

22 कैरेट सोने का दाम

  • भोपाल और इंदौर में 10 ग्राम सोना 91,110
  • हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और केरल में 91,060
  • जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में 91,210 रुपए प्रति 10 ग्राम रेट बना हुआ है।

24 कैरेट का भाव

  • भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोने का दाम 99,390 प्रति 10 ग्राम बना हुआ है।
  • हैदराबाद, केरल, मुंबई और बेंगलुरु में 99,340 रुपए है।
  • चेन्नई में सोने की कीमत 99,340 रुपए है।
  • दिल्ली लखनऊ और चंडीगढ़ में 10 ग्राम सोना 99,490 पर ट्रेंड कर रहा है।

चांदी का भाव

  • भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी 1,11,100 रुपए बनी हुई है।
  • जयपुर, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता में चांदी 1,11,100 रुपए बनी हुई है।
  • चेन्नई, हैदराबाद, केरल और मदुरै में ये कीमत 1,11,100 रुपए पर बनी हुई है।

कैसे तय होती है सोने की कीमत

देश में सोने चांदी की कीमत में हर रोज बदलाव आता है। यह कई सारी चीजों पर निर्भर करता है जैसे कि दुनिया भर में सोने का क्या रेट चल रहा है। डॉलर रुपए की कीमत में कितना फर्क आया है। सरकार सोने पर कितना टैक्स लगा रही है। यह सारी चीज सोने के दाम को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp