भोपाल | वह जलेबी ऐसे व्यंजन है जिन्हें मध्य प्रदेश की जान कहा जाए तो गलत नहीं होगा। अगर आप मध्य प्रदेश (एमपी) जाएं और नाश्ते की बात करें तो लोगों को पोहे जलेबी का नाम ही याद आता है। इन दो व्यंजनों के लिए मध्य प्रदेश के प्रेम से सभी लोग रूबरू हैं। लेकिन अगर आप भारत के दिल में जाएंगे तो केवल पोहे जलेबी नहीं बल्कि आपको कई सारे व्यंजनों का आनंद लेने को मिलेगा।
मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में आपको वेजिटेरियन और नॉनवेजिटेरियन सभी तरह का खाना मिल जाएगा। यहां की छोटी-छोटी गलियों में जब आप जाएं,गे तो आपको गर्म और क्रिस्पी व्यंजनों का स्वाद लेने को मिलेगा। समोसे हो कचौड़ी या फिर जलेबी सब कुछ आपका दिल जीत लेंगे। अगर आप भी खाने-पीने की शौकीन है, तो हम आपको बताते हैं कि आपको एमपी में जाने के बाद क्या खाना चाहिए।
भुट्टे का कीस
आप में से सभी लोगों ने अब तक भुट्टे को किसकर बनाया गया कीस अपने घर में सब्जी के तौर पर खाया होगा। मध्य प्रदेश में जब आप यह जाएंगे तो यह स्ट्रीट फूड के तौर पर मिलता है। जी हां हैरान होने वाली बात नहीं है लेकिन यह आर्थिक राजधानी इंदौर का सबसे प्रमुख स्ट्रीट फूड है। इस दूध में उबालकर मसल के साथ पकाया जाता है और यह बहुत स्वादिष्ट लगता है।
पापड़ की सब्जी
पापड़ आपने अब तक भूनकर या तलकर खाए होंगे लेकिन मध्य प्रदेश के लोग इसकी स्वादिष्ट सब्जी बनाकर खाते हैं। इसे बनाने के लिए पापड़ को टुकड़ों में तोड़कर स्वाद अनुसार मसाले और दही में डाला जाता है। जब यह सब कुछ पक जाता है तब खाने में लाजवाब लगता है।
साबूदाना खिचड़ी
साबूदाना खिचड़ी का इस्तेमाल अक्सर हम अपने घरों में व्रत के मौके पर करते हैं। मध्य प्रदेश में आपको यह स्ट्रीट फूड के तौर पर खाने को मिल जाएगी। जिन लोगों को हेल्दी खाना पसंद है वैसे ब्रेकफास्ट के तौर पर खाते हैं। इसे साबूदाना, मेवे और मसाले के साथ भूनकर तैयार किया जाता है। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें आलू और मूंगफली भी डाली जाती है।
दाल बाफला
मध्य प्रदेश गए और दाल बाफला नहीं खाया, तो फिर आपने क्या ही खाया। जिस तरह से दाल बाटी होती है। वैसे ही आटे की
लोईयों को उबालकर पका कर फिर इन्हें देसी घी में डुबोकर दाल के साथ खाया जाता है। यह पर्यटकों के बीच बहुत प्रसिद्ध है।
मालपुआ
मध्य प्रदेश में आपको मालपुआ खाने को मिलेगा तो बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। यह पैन केक की तरह नजर आने वाली एक स्वादिष्ट मिठाई है जो घी में तली जाती है। इस चीनी की चाशनी में डुबाया जाता है। ये राबड़ी के साथ खाने में बहुत ही शानदार लगता है।
