शुक्र का रोहिणी नक्षत्र में गोचर, लोगों का चमकेगा भाग्य; इन 4 राशियों की खुलेंगी किस्मत की तिजोरी!

Author Picture
Published On: 5 July 2025

ज्योतिष | जुलाई 2025 में शुक्र ग्रह चंद्रमा के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जो लोगो के लिए शुभकारी साबित होने वाला है। शुक्र ग्रह प्रेम, सौंदर्य, विलासिता, भोग-विलास और आर्थिक समृद्धि का प्रतीक होता है। वहीं, रोहिणी नक्षत्र  को चंद्रमा का अत्यंत प्रिय और शुभ नक्षत्र माना जाता है।

जब शुक्र रोहिणी में आता है, तो यह कई राशियों को विशेष रूप से शुभ फल देता है। लोगों को धन और सफलता की प्राप्ति होती है। रोहिणी नक्षत्र में कर्क, तुला, कुंभ, मीन राशियों के सारे अधूरे कार्य पूरे हो जाते है, इसलिए इन राशियों के लिए यह लाभकारी सिद्ध होता हैं।

शुक्र का रोहिणी नक्षत्र में गोचर

शुक्र ग्रह रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने से कई राशियों के लिए सुख, समृद्धि और प्रेम के द्वार खोल देता है। विशेष रूप से धन-संपदा, भौतिक सुख-सुविधा और प्रेम संबंधों का कारक शुक्र जब चंद्रमा के नक्षत्र (रोहिणी) में आता है, तब भावनाओं के साथ-साथ ऐश्वर्य भी बढ़ता है। ऐसे में कुछ राशियों को धन लाभ, शुभ समाचार, और भाग्य का साथ मिलने की संभावना प्रबल होती है।

नक्षत्र परिवर्तन का कर्क राशि पर प्रभाव

कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर बेहद शुभ साबित होगा। करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में यह उन्नति करेगा। कार्यस्थल पर आपकी क्रिएटिव सोच और दक्षता की सराहना होगी, जिससे प्रमोशन या नई ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। विदेश से जुड़ी नौकरी या प्रोजेक्ट के अवसर सामने आ सकते हैं, विशेष रूप से आयात-निर्यात व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है।यह समय प्रेम और रिश्तों के लिहाज़ से भी शुभ रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

नक्षत्र परिवर्तन का तुला राशि पर प्रभाव

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर आर्थिक लाभ के योग बना रहा है। फाइनेंस, बीमा, टैक्सेशन, स्टॉक मार्केट या रिस्क मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को विशेष लाभ हो सकता है। पुराने निवेश से रिटर्न या पारिवारिक संपत्ति से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यह समय धन संचय और आर्थिक स्थिरता के लिए अनुकूल है, जॉब में हैं, तो प्रमोशन या बोनस के संकेत हैं।

नक्षत्र परिवर्तन का कुंभ राशि पर प्रभाव

कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर कुछ मामलों में अनुकूल माना जा रहा है। इस दौरान कुंभ राशि वालों के खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है, विशेष रूप से विलासिता, साज-सज्जा, फैशन, या आरामदायक चीजों पर अधिक व्यय होगा। विदेश यात्रा के योग प्रबल हैं। नौकरी, उच्च शिक्षा या आध्यात्मिक यात्रा के लिए विदेश गमन संभव है। जिन जातकों का कार्य विदेशी कंपनियों से जुड़ा है, उन्हें नया कॉन्ट्रैक्ट या प्रॉजेक्ट मिलने की संभावना है।

नक्षत्र परिवर्तन का मीन राशि पर प्रभाव

कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर अत्यंत शुभ रहने वाला है। लोगों की आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। यदि कोई धन या निवेश अटका हुआ था, तो वह अब वापस मिलने की संभावना है। फ्रीलांसरों या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को विशेष मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि मिल सकती है। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो अब बेहतर प्रस्ताव आ सकते हैं। नई साझेदारी या गठजोड़ से लाभ के रास्ते खुल सकते हैं।

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. MPNews इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp