भोपाल | राजधानी भोपाल की सड़कों पर अब गड्ढे तेजी से और सटीक तरीके से भरे जाएंगे। शुक्रवार को नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने ई-7 अरेरा कॉलोनी में जेट पेचर तकनीक से गड्ढे भरने के काम का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस अत्याधुनिक तकनीक से शहर की सड़कों की मरम्मत कम समय में और गुणवत्ता के साथ हो सकेगी।
आयुक्त भोंडवे ने बताया कि “जेट पेचर तकनीक से नगरीय क्षेत्रों में तेजी से गड्ढे भरना संभव है। इससे नागरिकों को राहत मिलेगी और सड़कें भी अधिक टिकाऊ बनेंगी।”
ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर नगर निगम की अपर आयुक्त टीना यादव, नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख अभियंता प्रदीप मिश्रा, अधीक्षण यंत्री जीवेन्द्र सिंह, सुबोध जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से भदभदा व प्रेमपुरा क्षेत्र में स्थायी व अस्थायी अतिक्रमणों का सर्वे किया।
मौके पर अतिक्रमणकारियों को स्वयं हटाने की समझाइश दी गई और ठेले, गुमठी, छप्पर आदि हटाए गए।
(नगर पालिक निगम, भोपाल #ULBCode802312)#BMCNews pic.twitter.com/fn4PAiqNSD
— Bhopal Municipal Corporation (@BMCBhopal) July 4, 2025
विशेष मिश्रण उपयोग
जेट पेचर मशीन में सड़क निर्माण सामग्री का विशेष मिश्रण उपयोग होता है, जिसे प्रेशर तकनीक से गड्ढों में डाला जाता है। इससे काम न केवल तेजी से होता है, बल्कि इसकी गुणवत्ता भी बेहतर होती है। अधिकारियों ने बताया कि इस तकनीक का उपयोग शहर के अन्य इलाकों में भी किया जाएगा।
