हेल्थ | खजूर से बना गुड़ (Date Jaggery) सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह आम गुड़ की तुलना में और भी ज़्यादा पोषण से भरपूर होता है क्योंकि इसमें खजूर के सभी प्राकृतिक गुण मौजूद रहते हैं। खजूर से बने गुड़ को अंग्रेज़ी में Date Jaggery कहा जाता है और यह परंपरागत गुड़ के मुकाबले कहीं ज्यादा पौष्टिक और औषधीय गुणों से भरपूर होता है। गुड़ को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है ये हम सभी जानते हैं, कि चीनी के मुकाबले गुड़ शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
खजूर से बने गुड़ को स्वाद और सेहत से माना जाता है. आपको बता दे कि खजूर गुड़ में प्रोटीन, आयरन, फाइबर और विटमिन बी1 जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद करते हैं। इस गुड़ का सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत होती हैं। इस गुड़ को डायबिटीज में भी खाया जा जाता है।
खजूर गुड़ खाने के फायदे
खजूर से बना गुड़ एक प्राकृतिक मिठास है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। खजूर का गुड़ प्राकृतिक और रसायन मुक्त होता है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में नियमित रूप से खाने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं।
- खजूर गुड़ शरीर को त्वरित और स्थायी ऊर्जा देता है, खासकर सर्दियों में। इसमें प्राकृतिक शुगर होती है, जो शरीर को जल्दी एनर्जी देती है।
- खजूर गुड़ में आयरन भरपूर होता है जो खून की कमी (एनीमिया) दूर करने में मदद करता है, खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए फायदेमंद।
- खजूर गुड़ में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है।
- खजूर गुड़ में मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए लाभदायक होते हैं।
- खजूर गुड़ में प्रोटीन, आयरन, फाइबर और विटामिन B1 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, थकान मिटाकर शरीर को ताजगी और ऊर्जा प्रदान करता है। ठंड में इसका सेवन सर्दी-जुकाम से आराम देता है।
- खजूर गुड़ विषैले तत्वों को बाहर निकालकर मेटाबॉलिज्म सुधारता है। सर्दी के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म रखता है। खजूर का गुड़ हड्डियों को मजबूत बनाता हैं, जिससे शरीर में कभी कैल्शियम और फास्फोरस की कमी नही होती है।
कैसे और कब खाएं खजूर गुड़?
- सुबह खाली पेट एक टुकड़ा खा सकते हैं।
- दूध या गुनगुने पानी के साथ लिया जा सकता है।
- चाय में चीनी की जगह इस्तेमाल करें।
- मिठाइयों में मिलाकर भी खा सकते हैं।
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. MPNews इनकी पुष्टि नहीं करता है.
