6 जुलाई को बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जान लें कितने हैं नए रेट

Author Picture
Published On: 6 July 2025

नई दिल्ली | हम रोजाना जब अपने घरों से निकलते हैं, तब अपनी गाड़ी में पेट्रोल डीजल जरूर डलवाते हैं। आने जाने के लिए आजकल सब वाहनों का ही इस्तेमाल करते हैं ऐसे में पेट्रोल डीजल हमारी जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा बन चुके हैं। 6 जुलाई को पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता सहित देश के सभी शहरों में कीमतों में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आने वाले बदलाव की वजह सरकार की तरफ से टैक्स में की गई कटौती है। हालांकि, तेल कंपनियों की ओर से रोजाना फ्यूल प्राइस घोषित की जाती है, जिसके बाद थोड़ा बहुत बदलाव नजर आता है। रोजाना सुबह यह भाव अपडेट हो जाते हैं।

रोज जारी होते हैं रेट

तेल विपणन कंपनियों की ओर से हर सुबह पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी होते हैं। ऐसा रोज इसलिए किया जाता है ताकि आम जनता नई कीमतों के प्रति जागरूक रह सके। पारदर्शिता रखने के उद्देश्य से किया जाता है। पेट्रोल डीजल के दाम में बदलाव भी आ सकता है क्योंकि इनकी कीमत कच्चे तेल की वैश्विक बाजार में कीमतों के आधार पर तय होती है। इसके अलावा, रुपए और डॉलर की कीमत की स्थिति को देखकर भी इनके दाम तय होते हैं। अगर मार्केट में पेट्रोल डीजल की मांग बढ़ जाती है, तब भी इनके भाव बढ़ जाते हैं। एक बार फिर नई कीमत सामने आई है।

कच्चे तेल की कीमत

कच्चे तेल की कीमतों में आने वाले उतार-चढ़ाव के बाद ही पेट्रोल डीजल का दाम तय होता है। बीते 24 घंटे में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड 64.85 डॉलर प्रति बैरल। WTI क्रूड 67.18 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।

आज का पेट्रोल डीजल रेट

  • नई दिल्ली: पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपए और डीजल 92.15 रुपए प्रति लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल की कीमत 103.94 और डीजल 90.76 रुपए प्रति लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपए और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर

MP में पेट्रोल की कीमत

मध्य प्रदेश में 9 जुलाई 2025 को पेट्रोल और डीजल के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं आया है। पेट्रोल की कीमत 107.41 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से कीमत में खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। आर्थिक राजधानी इंदौर में पेट्रोल 106.48 और डीजल 91.88 रुपए। राजधानी भोपाल में पेट्रोल 106.50 और डीजल 91.84 रुपए। जबलपुर में पेट्रोल 106.54 डीजल 91.84 रुपए प्रति लीटर बना हुआ है।

कैसे चेक करें रेट

आप चाहे तो घर बैठे बहुत ही आसानी से पेट्रोल डीजल के ताजा दाम एसएमएस के जरिए चेक कर सकते हैं। इससे आपको एसएमएस पर ही आसानी से दाम पता चल जाएंगे

  • BPCL के ग्राहक 922311 2222 पर RSP लिखकर एसएमएस भेजें।
  • IOC के ग्राहक 922 499 2249 पर RSP लिखकर भेजें।
  • HPCL के ग्राहक 9222201122 पर HP Price लिखकर भेजें।
Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp