,

MP के सरकारी स्कूलों में 2 चरणों में होगा शैक्षिक ओलंपियाड, 30 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीयन

Author Picture
Published On: 8 July 2025

भोपाल | MP के सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए इस वर्ष मंच क्विज ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता दो चरणों में जन शिक्षा केन्द्र स्तर पर सितंबर और जिला स्तर पर नवंबर माह में आयोजित होगी। इसमें भाग लेने के लिए विद्यार्थी 30 जुलाई तक rskmp पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे।

राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, ओलंपियाड का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रदेश, देश और विश्व के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक व भौगोलिक परिदृश्य से जोड़ना है। साथ ही, हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों में उनकी समझ और प्रतिस्पर्धात्मक दक्षता को बढ़ाना है।

विषय के हिसाब से वर्गीकरण

  • कक्षा 2-3: हिन्दी, इंग्लिश और गणित
  • कक्षा 4-5: हिन्दी, इंग्लिश, गणित और पर्यावरण
  • कक्षा 6-8: हिन्दी, संस्कृत, इंग्लिश, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान

राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जिला शिक्षा केन्द्रों और स्कूलों को प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश भेजे जा चुके हैं।

इस तरह होगा चयन

  • कक्षा 2 और 3 से प्रत्येक जन शिक्षा केन्द्र से 28 विद्यार्थी
  • कक्षा 6 से 8 तक से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 36 विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने ओलंपियाड की तैयारी के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों और संबंधित अधिकारियों को जारी किए हैं।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp