,

PM मोदी को ब्राजील का सर्वोच्च सम्मान, मुख्यमंत्री यादव ने दी बधाई! भारतीय के लिए गर्व का क्षण

Author Picture
Published On: 9 July 2025

भोपाल | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्राजील सरकार द्वारा देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “द ग्रांड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द साउदर्न क्रॉस” से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने इसे हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण बताया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी को ब्राजील के राष्ट्रपति द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा जाना भारत के लिए गर्व की बात है। यह सम्मान उनके वैश्विक दृष्टिकोण, विश्व कल्याण, शांति और सद्भाव के प्रति योगदान का प्रमाण है।”

अंतरराष्ट्रीय छवि को मजबूती

मोदी को यह सम्मान ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा द्वारा प्रदान किया गया। यह पुरस्कार ब्राजील का सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान है, जो केवल उन विदेशी नेताओं को दिया जाता है जिनका वैश्विक प्रभाव और मानवीय मूल्यों के प्रति योगदान अत्यधिक महत्वपूर्ण रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्मान ने भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को और मजबूती दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की विदेश नीति, वैश्विक नेतृत्व और विकासशील देशों के साथ सहयोग की भावना को विश्वभर में सराहा जा रहा है।

PM को मिल चुके हैं कई पुरस्कार

मोदी को इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनमें रूस का ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रू’, अमेरिका का ‘लीजन ऑफ मेरिट’ और यूएई का ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ शामिल हैं।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp