,

MP की अहिल्या नगरी से है सलमान खान का नाता, जानें एक्टर का फिल्मी सफर

Author Picture
Published On: 9 July 2025

भोपाल | मध्य प्रदेश (MP) जिसे भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक कहा जाता है। यहां की संस्कृति, पर्यटक स्थल, रहन-सहन और खानपान हमेशा से ही लोगों को आकर्षित करता आया है। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश का बॉलीवुड से भी बहुत गहरा नाता है।

बॉलीवुड में ऐसे कई सारे बेहतरीन और प्रतिभाशाली कलाकार हैं। जिन्होंने मध्य प्रदेश का नाम नेशनल नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर रोशन किया है। कार्तिक आर्यन सलमान खान यह सभी मध्य प्रदेश सहित ताल्लुक रखते हैं। चलिए आज हम आपको सलमान खान का मध्य प्रदेश से कनेक्शन और उनके करियर के बारे में बताते हैं।

MP के हैं सलमान खान

सलमान खान जिन्हें पूरी दुनिया भाईजान के नाम से पहचानती है। वह मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के रहने वाले हैं। एक्टर का जन्म इंदौर में हुआ था और अक्सर उन्हें यहां बिताई गई अपने बचपन की यादों को ताजा करते हुए देखा जाता है।

कैसे शुरू हुआ फिल्मी सफर

सलमान खान बॉलीवुड के मशहूर स्क्रीन राइटर सलीम खान के बेटे हैं और उन्होंने 1988 में फिल्म बीवी हो तो ऐसी से सपोर्टिव एक्टर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। 1989 में उन्हें मैंने प्यार किया में मुख्य भूमिका मिली जो उनके लिए शानदार साबित हुई। इस फिल्म के लिए एक्टर को फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला। 1990 में उन्होंने हम आपके हैं कौन, साजन और करण अर्जुन जैसी शानदार फिल्मों में काम किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

1990 से लेकर 2000 के दशक की शुरुआत में उन्हें प्यार किया तो डरना क्या बीवी नंबर वन और जुड़वा जैसी फिल्मों में देखा गया। उसके बाद, वह तेरे नाम, नो एंट्री जैसी शानदार फिल्मों में नजर आए। बड़े पर्दे के अलावा उन्हें छोटे पर्दे पर बिग बॉस के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते हुए देखा गया। वह अभी भी इस शो का हिस्सा हैं।

एक्टर की निजी जिंदगी

सलमान खान 59 साल के हो चुके हैं लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है। हालांकि, फैंस को आज भी उम्मीद है कि वह शादी जरूर करेंगे। एक्टर ने शादी भले ही ना की लेकिन उनके अफेयर के किस खूब चर्चा में रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को डेट किया। अलादीन का रिश्ता ठीक तरीके से नहीं चल पाया और इनकी बात पुलिस स्टेशन तक भी गई। इसके अलावा, सोमी अली और संगीता बिजलानी से लेकर कैटरीना कैफ के साथ भी उनका नाम जोड़ा गया।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp