इम्यूनिटी भी बढ़ेगी, स्वाद भी मिलेगा, बारिश में रहें बीमारियों से दूर, खाएं ये देसी फल हर रोज!

Author Picture
Published On: 11 July 2025

हेल्थ | मानसून की एंट्री होते ही मौसम खुशनुमा हो जाता है, लेकिन बारिश के मौसम में बीमारियों का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। हवा में नमी के कारण वायरस और बैक्टीरिया आसानी से फैलते हैं, जिससे सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार, डेंगू, मलेरिया और पाचन संबंधी समस्याएं आम हो जाती हैं। इस मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी मजबूत होना बहुत जरूरी है, ताकि आप इन मौसमी बीमारियों से खुद को बचा सकें। इसके लिए डाइट में ऐसे फलों को शामिल करना चाहिए जो न सिर्फ इम्युनिटी बढ़ाएं बल्कि पाचन को भी दुरुस्त रखें।

मानसून का मौसम जहां एक ओर राहत और ठंडक लेकर आता है, वहीं दूसरी ओर यह संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। इसलिए इस मौसम में मौसमी (सीजनल) देसी फल का सेवन कई तरह से लाभकारी होता है।

मानसून के मौसम में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखना बेहद ज़रूरी होता है, क्योंकि इस दौरान संक्रमण और वायरल बीमारियाँ अधिक होती हैं। नीचे दिए गए 5 इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फलों को अपने आहार में शामिल करें:

जामुन

मानसून में जामुन को अपनी डाइट में जरूर शाम‍िल करना चाह‍िए। ये खाने में स्‍वाद‍िष्‍ट तो होता ही है, साथ ही ये हमारी सेहत को भी जबरदस्‍त फायदे पहुंचाता है। इसमें व‍िटाम‍िन सी के साथ ही आयरन और एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। ये आपके डाइजेशन के लिए अच्‍छा होता है। साथ ही ये आपके शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है।

नाशपाती

नाशपाती में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। ये इम्युनिटी को स्‍ट्रॉन्‍ग बनाने का काम करती है। इसे मानसून में जरूर खाना चाह‍िए। ये आपके डाइजेशन के लि‍ए भी जरूरी है।

अनार

अनार सेहत के ल‍िए क‍िसी वरदान से कम नहीं है। इसे खाने से आपके शरीर में खून की कमी दूर हाेती है। इसमें विटामिन-बी और फोलेट की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। मानसून में अगर आप इस फल को अपनी डाइट में शाम‍िल करते हैं तो इससे रेड ब्‍लड सेल्‍स की संख्‍या बढ़ती है। अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं तो आपको अनार का सेवन जरूर करना चाह‍िए

अमरूद

अमरूद (Guava)अमरुद में विटामिन C, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसका उपयोग फ्लू, सर्दी-जुकाम और बैक्टीरियल संक्रमण से बचाव के लिए किया जाता है, अमरुद को  छिलके सहित खाएं, फ्रूट सलाद में मिलाएं

कीवी, अनानास, स्ट्रॉबेरी

कीवी में करीब विटामिन सी होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। अनानास में विटामिन C और मैंगनीज होता है, जो इम्यूनिटी और हड्डियों को मजबूत बनाता है। स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सीडेंट का समृद्ध स्रोत, 100 मिलीग्राम विटामिन C के साथ सूजन कम करती है।

मानसून में वायरल संक्रमण और मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इन देसी फलों को अपनी डाइट में शामिल करना एक सरल, सस्ता और प्रभावी तरीका है सेहतमंद रहने का। मौसम के अनुसार अपनी जीवनशैली और आहार को ढालें, ताकि आप इस मौसम का आनंद बिना बीमार हुए उठा सकें।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp