सूर्य के कर्क में प्रवेश से खुलेगा भाग्य का द्वार, इन राशियों की बदलेगी किस्मत; मिलेगा लाभ ही लाभ

Author Picture
Published On: 11 July 2025

ज्योतिष | ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का विशेष महत्व माना गया है। शास्त्र में सूर्य को आत्मा, नेतृत्व, आत्मविश्वास, सरकारी कार्य, उच्च पद और यश का कारक माना गया है। सूर्यदेव हर माह अपनी राशि बदलते हैं और इस परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। इस बार सूर्य 16 जुलाई 2025 को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ राशियों के लिए यह परिवर्तन अत्यंत शुभ साबित होने वाला है।

सूर्य देवता का 16 जुलाई को मिथुन से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेगा, जो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश “कर्क संक्रांति” कहलाता है और यह गोचर कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ फलदायक सिद्ध हो सकता है।

कर्क संक्रांति

जब सूर्य देवता मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करते हैं। उस प्रवेश को ही कर्क संक्रांति कहते है, यह हर साल लगभग 16 जुलाई के आसपास होती है और इसे सूर्य का दक्षिणायन की ओर पहला कदम भी माना जाता है। दक्षिणायन की शुरुआत  कर्क संक्रांति से होती है, जिससे सूर्य दक्षिणायन हो जाते हैं, यानी सूर्य की गति दक्षिण की ओर हो जाती है। यह के लिए श्रेष्ठ माना जाता है।

जब सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करता है, जिसे कर्क संक्रांति कहा जाता है, इसका प्रभाव कर्क, सिंह और मीन राशि वालों के लिए विशेष रूप से शुभ और लाभकारी माना जाता है।

कर्क राशि : कर्क राशि वालों लोगों के आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी, जो नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय शुभ है। लोगों का पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी।

सिंह राशि : सिंह राशि वालों के करियर में प्रगति के संकेत मिल सकते हैं। लोगों के धन संबंधी मामलों में सुधार होगा। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। रुके हुए सारे काम पूरे हो जायेंगे, सिंह राशि वालों के लिए यह दिन बहुत शुभ साबित होने वाला है।

मीन राशि : मीन राशि  वालों को भाग्य का साथ मिलेगा, विशेषकर शिक्षा और धार्मिक कार्यों में प्रगति मिलेगा। मीन राशि  वाले लोगो को घुमने का अच्छा मौका मिल सकता है, कार्यस्थल पर सम्मान और प्रशंसा प्राप्त होगी। आर्थिक दृष्टि से भी मीन राशि वालों के लिए समय अच्छा होगा।

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. MPNews इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp