,

MP से हैं बॉलीवुड के ये चमचमाते सितारे, देश भर में बजता है इनके नाम का डंका

Author Picture
Published On: 13 July 2025

भोपाल | MP केवल अपने गौरवशाली इतिहास और पर्यटक स्थलों के लिए नहीं बॉलीवुड में मौजूद एक से बढ़कर एक सितारों की सफलता से भी जुड़ा हुआ है। बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे हैं, जो मध्य प्रदेश की धरती से निकले हैं। यह कलाकार बड़े से लेकर छोटे सभी हैं जिन्होंने दर्शकों के बीच खास पहचान हासिल की है।

इंडस्ट्री में मौजूद सिंगर से लेकर एक्टर तक कई सारे कलाकार हैं जो दर्शकों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। बॉलीवुड की दुनिया का हिस्सा बनकर इन्होंने केवल देश ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश का नाम भी दुनिया भर में रोशन किया है। चलिए आज हम आपको इन्हीं सितारों के बारे में बताते हैं।

लता मंगेशकर

सुर कोकिला के नाम से प्रसिद्ध बॉलीवुड की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं। वह हमारे बीच नहीं रही लेकिन उनके गाने और मधुर आवाज आज भी लोगों के दिल को धड़का देती है। सिंगर इंदौर की रहने वाली थी और उन्होंने अपना बचपन इसी शहर में बताया। कई बार उन्हें यह बताते हुए देखा क्या कि उन्हें इंदौर का दही बड़ा बहुत याद आता है।

अन्नू कपूर

अन्नू कपूर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के चमकते हुए सितारे हैं। अंताक्षरी जैसे शो से उन्हें खूब पहचान मिली। इस शो के बाद उन्हें मंडी, चमेली की शादी, बेताब, अर्जुन पंडित, विकी डोनर जैसी हिट फिल्मों में काम करते हुए देखा गया। अन्नू भोपाल से ताल्लुक रखते हैं।

जया बच्चन

बॉलीवुड की महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी और फेमस एक्ट्रेस जया बच्चन मध्य प्रदेश के भोपाल शहर हैं। उनकी मां और बहन इसी शहर में रहते हैं और अक्सर उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताते देखा जाता है।

आशुतोष राणा

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कलाकारों में से एक आशुतोष राणा मध्य प्रदेश के गाडरवारा से तालुका रखते हैं। ये नरसिंहपुर जिले में आने वाला एक इलाका है। आशुतोष एक ऐसे कलाकार हैं जिन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है। लोगों ने उनके शानदार अभिनय और आवाज से ही जान लेते हैं।

शान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस सिंगर शान का मध्य प्रदेश से गहरा कनेक्शन है। वह प्रदेश केखंडवा के रहने वाले हैं। म्यूजिक एल्बम तन्हा दिल से उन्हें पहचान मिली। हिंदी इंडस्ट्री के अलावा उन्हें तमिल, कन्नड़, तेलुगु और बंगाली में भी गाने गाते हुए देखा गया। मध्य प्रदेश गान को भी उन्होंने अपनी आवाज दी है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp