चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए फिटकरी के 5 असरदार नुस्खे, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

Author Picture
Published On: 13 July 2025

लाइफस्टाइल | फिटकरी का इस्तेमाल घरेलू उपचार के तौर पर सदियों से किया जा रहा है। त्वचा कट-फट जाने पर या चोट लगने पर फिटकरी का प्रयोग करने से घाव को जल्दी भरने में मदद मिलती है। फिटकरी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। यह त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में असरदार होती है। फिटकरी त्वचा पर मौजूद गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करती है। फिटकरी त्वचा पर जमा गंदगी, तेल और मृत त्वचा कोशिकाओं को साफ करती है, जिससे त्वचा साफ और तरोताजा दिखती है। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व मुंहासों, फुंसियों और जलन जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं। नियमित रूप से चेहरे पर फिटकरी लगाने से दाग-धब्बे हल्के होते हैं और स्किन टोन निखरता है। यह त्वचा को टोन और टाइट कर सौम्यता और निखार प्रदान करती है।

फिटकरी का उपयोग प्राचीन समय से घरेलू उपचार के रूप में किया जाता रहा है। विशेष रूप से यह त्वचा की देखभाल में अत्यंत लाभकारी मानी जाती है। फिटकरी (Alum) एक प्राकृतिक औषधीय तत्व है, जो चेहरे की सफाई, स्किन टोन सुधारने और दाग-धब्बे हटाने में बेहद प्रभावी माना जाता है।

फिटकरी और गुलाब जल

फिटकरी और गुलाब जल दोनों ही प्राकृतिक तत्व हैं, जो त्वचा की सफाई और निखार लाने में सहायक होते हैं। गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेट करता है और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। फिटकरी में स्किन लाइटनिंग गुण होते हैं, जो स्किन टोन को सुधार सकते हैं। फिटकरी बैक्टीरिया को खत्म करती है, जिससे मुंहासे और स्किन इंफेक्शन की समस्या कम होती है। फिटकरी त्वचा को टोन और टाइट करने में भी मदद करती है, जिससे उम्र बढ़ने के लक्षण धीमे हो सकते हैं।

इसको बनाने के लिए, एक कटोरी में 1 चम्मच फिटकरी पाउडर लें। उसमें 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। अच्छे से मिक्स करें जब तक एक स्मूद पेस्ट न बन जाए।साफ चेहरे पर यह मिश्रण लगाएं। 15 मिनट बाद सादे पानी से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार दोहराएं।

फिटकरी और हल्दी

चेहरे का कालापन मिटाने के लिए फिटकरी में हल्दी मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, हल्दी त्वचा के दाग-धब्बों, मुंहासों और पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को भी सुधारती है।

इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच फिटकरी पाउडर लें। इसमें चुटकी भर हल्दी और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी धो लें। इससे त्वचा निखरी और बेदाग़ नजर आएगी।

फिटकरी और दही

फिटकरी और दही का यह घरेलू उपाय त्वचा की रंगत सुधारने और डार्क स्पॉट्स को कम करने के लिए काफी असरदार होता है। फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो मुंहासे, दाग-धब्बे और त्वचा की गंदगी को हटाने में मदद करते हैं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को नेचुरली एक्सफोलिएट करता है और पिगमेंटेशन कम करने में सहायक होता है।

इसको बनाने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच ताजा दही लें। उसमें 1 चम्मच फिटकरी पाउडर (बारीक पिसा हुआ) डालें। अच्छे से मिक्स करें ताकि पेस्ट तैयार हो जाए। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं, खासकर जहां डार्कनेस या दाग हों। 15 मिनट तक सूखने दें। गुनगुने पानी से धो लें और हल्का मॉइश्चराइज़र लगा लें।

फिटकरी और एलोवेरा

अगर आप चेहरे के दाग-धब्बों और कालेपन से परेशान हैं, तो फिटकरी में एलोवेरा मिक्स करके लगा सकते हैं। दरअसल, एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेटेड और मॉइश्चराइज्ड रखता है। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन और टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।

इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच फिटकरी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा पर निखार आएगा।

फिटकरी और नींबू

फिटकरी और नींबू का यह नुस्खा चेहरे की डार्कनेस और दाग-धब्बों को कम करने के लिए एक प्रभावी घरेलू उपाय है। इसमें दोनों ही चीजें प्राकृतिक रूप से त्वचा को साफ़ और निखारने वाले तत्वों से भरपूर हैं। फिटकरी (Alum): इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-सेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को संक्रमण, मुंहासों और डेड स्किन से छुटकारा दिलाते हैं। नींबू:में मौजूद साइट्रिक एसिड त्वचा को ब्लीच करता है, जिससे दाग-धब्बे हल्के होते हैं और त्वचा की रंगत सुधरती है।

इसको बनाने के लिए एक कटोरी में 1 चम्मच फिटकरी पाउडर लें। उसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बना लें इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं (खासकर जहां कालापन या दाग हैं)। 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp