ज्योतिष | 23 जुलाई 2025 को मंगल ग्रह सूर्य के नक्षत्र उत्तराषाढ़ा में प्रवेश करेगा। वैदिक ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस, भूमि, संपत्ति और पराक्रम का कारक माना जाता है। वहीं सूर्य आत्मबल, नेतृत्व और राजसत्ता का प्रतिनिधि है। जब मंगल सूर्य के नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो यह विशेष ज्योतिषीय योग बनाता है, जो मेष, सिंह, धनु, मकर राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी हो सकता है। इस परिवर्तन के प्रभाव से धन-संपत्ति में अप्रत्याशित बढ़ोतरी, सामाजिक मान-सम्मान, और नई उपलब्धियों के योग बन रहे हैं।
23 जुलाई 2025 को जब मंगल ग्रह सूर्य के नक्षत्र ‘उत्तराषाढ़ा’ में प्रवेश करेगा, तो यह एक अत्यंत शक्तिशाली और प्रभावशाली ज्योतिषीय स्थिति बनेगी। विशेष रूप से कुछ राशियों के लिए यह परिवर्तन बहुत शुभ होगा, जिनकी कुंडली में मंगल या सूर्य योगकारक ग्रह हैं या लाभ स्थान में स्थित हैं।
उत्तराषाढ़ा
उत्तराषाढ़ा (Uttara Ashadha) एक वैदिक नक्षत्र है जो भारतीय ज्योतिष में 27 नक्षत्रों में से 21वां स्थान रखता है। इसे संस्कृत में “उत्तराषाढा” कहा जाता है, जिसका अर्थ है। अंतिम जीत या निश्चित विजय। यह नक्षत्र दो राशियों में फैला होता है: धनु राशि और मकर राशि । उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का स्वामी ग्रह सूर्य होता है, इसलिए जब कोई अन्य ग्रह (जैसे मंगल, चंद्रमा, गुरु आदि) इस नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो वह सूर्य की विशेषताओं से प्रभावित होता है- जैसे नेतृत्व, आत्मबल, दृढ़ निश्चय और प्रसिद्धि।
उन लोगों का नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं, वे लोग न्यायप्रिय और ईमानदार होते है, उच्च आदर्शों वाले होत्र है, जिससे समाज में उन लोगों बहुत सम्मान मिलता हैं । मेहनती और अनुशासनप्रिय भी होते है
जब मंगल सूर्य के नक्षत्र में आता है, तो यह अद्वितीय ऊर्जा उत्पन्न करता है जो कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ साबित होता है। और कुछ राशियों की किस्मत भी पलट सकता है:
मेष राशि
मंगल मेष राशि के स्वामी हैं और सूर्य से उनका मित्रता भाव मेष जातकों के लिए इस गोचर को अत्यंत शुभ बनाता है। सूर्य का उत्तराषाढ़ा नक्षत्र आत्मबल और अधिकार क्षेत्र का प्रतीक है, और जब मंगल इसमें प्रवेश करता है, तो पराक्रम और सफलता की नई राहें खुलती हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ रहने वाला है क्योंकि आपके स्वामी सूर्य हैं और मंगल से उनका स्वाभाविक मित्रता संबंध है। मंगल का सूर्य के नक्षत्र उत्तराषाढ़ा में गोचर आपके लिए कई क्षेत्रों में लाभदायक सिद्ध हो सकता है।
धनु राशि
यह गोचर धनु राशि वालों के लिए विशेष रूप से शुभ संकेत लेकर आ रहा है, खासकर आर्थिक और भाग्य से जुड़े मामलों में। शेयर बाजार, रियल एस्टेट, या गोल्ड में किया गया निवेश लाभकारी सिद्ध होगा। यदि पहले से कहीं पैसा अटका है, तो उसकी वापसी के योग भी बनेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। किस्मत अचानक आपके पक्ष में काम करने लगेगी। नई शुरुआत के लिए यह समय बेहद अनुकूल है।
मकर राशि
23 जुलाई 2025 से मंगल सूर्य के नक्षत्र उत्तराषाढ़ा में प्रवेश करेगा। यह गोचर मकर राशि वालों के लिए विशेष रूप से भूमि, संपत्ति और व्यवसाय के क्षेत्रों में शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इस अवधि में अटका हुआ कोई संपत्ति विवाद आपके पक्ष में सुलझ सकता है। प्लॉट, फ्लैट या खेती की जमीन से लाभ संभव है। मंगल का यह गोचर आपकी व्यावसायिक योजनाओं को बल देगा। नया प्रोजेक्ट शुरू करने या विस्तार करने के लिए समय अनुकूल है।
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. MPNews इनकी पुष्टि नहीं करता है.
