,

स्पेन में MP के लिए बजा निवेश का बिगुल; CM की विदेश यात्रा में उद्योग, खेल और तकनीक पर केंद्रित 4 बैठकें

Author Picture
Published On: 19 July 2025

भोपाल | मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव का स्पेन प्रवास सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि राज्य में निवेश, खेल विकास और औद्योगिक सहयोग का ठोस रोडमैप बनाने का प्रयास साबित हो रहा है। बार्सिलोना में उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 4 प्रमुख संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक-एक बैठकें कर प्रदेश की विकास यात्रा को रफ्तार देने की दिशा में सार्थक संवाद किया।

One-to-One चर्चा

मुख्यमंत्री ने बहुक्षेत्रीय स्पेनिश संगठन AMEC के प्रतिनिधियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की। इस दौरान औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने, व्यापारिक मिशनों को सक्रिय करने और स्पेनिश निर्यातकों के लिए मध्यप्रदेश में संभावनाओं पर गहन विचार हुआ। उन्होंने प्रदेश की निवेशक अनुकूल नीतियों और बुनियादी सुविधाओं को रेखांकित किया।

विश्वस्तरीय अवसरों की शुरुआत

खेल क्षेत्र में भी स्पेन दौरा फलीभूत होता दिख रहा है। मुख्यमंत्री ने Sportsfirst S.L. के सह-संस्थापक सिद्धार्थ तिवारी के साथ बैठक की, जिसमें स्पेन के प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब RCD Espanyol के सहयोग से मध्यप्रदेश में फुटबॉल क्लीनिक, प्रशिक्षण शिविर और फुटबॉल अकादमियों की स्थापना के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इससे राज्य में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग मिल सकेगी।

इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में नई उम्मीदें

घरेलू उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी SOGO Group के साथ भी मुख्यमंत्री की बैठक अहम रही। कंपनी ने मध्यप्रदेश में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने में रुचि दिखाई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की टैक्स में छूट, फ्री ज़ोन पॉलिसी और तेजी से स्वीकृति प्रणाली की जानकारी साझा कर उन्हें निवेश के लिए आमंत्रित किया।

वस्त्र उद्योग में भी निवेश की सुगंध

स्पेन प्रवास की अंतिम प्रमुख बैठक में Hallotex के CEO जॉर्डी बोनारू से मुलाकात हुई। यह कंपनी टेक्सटाइल और परिधान क्षेत्र में अग्रणी मानी जाती है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की लॉजिस्टिक ताकत, टेक्सटाइल पार्क और योग्यता आधारित श्रमिकों के बारे में जानकारी दी। बातचीत में कंपनी ने भी राज्य में निवेश की गहरी रुचि दिखाई।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp