लाइफस्टाइल | अक्सर ऐसा होता है कि जमकर वर्कआउट (सुपरफूड्स) करने के बाद भी शरीर उम्मीद के मुताबिक कैलोरी बर्न नहीं कर पाता। ऐसे में इरिटेशन और सेल्फ-डाउट होना स्वाभाविक है कि जो फिटनेस गोल सेट किया था, वो समय पर पूरा होगा या नहीं। फिटनेस एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसमें आपकी गलती नहीं है, बल्कि इसकी वजह हो सकती है स्लो मेटाबॉलिज्म, मसल पेन या खराब डाइट।
अगर आप वर्कआउट करने के बावजूद ज्यादा कैलोरी बर्न नहीं कर पा रहे हैं, तो अपने प्री और पोस्ट वर्कआउट रूटीन में इन फूड्स को जरूर शामिल करें। ये न केवल आपकी एनर्जी बढ़ाएंगे बल्कि फैट बर्निंग और मसल रिकवरी को भी तेज करेंगे।
चर्बी घटाने के डाइट टिप्स
- तेजी से चर्बी घटाने के लिए विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि वर्कआउट से पहले और बाद में डाइट में कुछ खास सुपरफूड्स को शामिल करना चाहिए।
- ये सुपरफूड्स न केवल शरीर में कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया को आसान बनाते हैं, बल्कि मसल रिकवरी और स्टैमिना को भी बेहतर करते हैं।
- ऐसे सुपरफूड्स शरीर को आवश्यक पोषण देने के साथ-साथ वर्कआउट के प्रभाव को बढ़ाते हैं और फिटनेस के लक्ष्यों को हासिल करने में मददगार साबित होते हैं।
कैलोरी बर्न करने के आसान तरीके
- तेजी से कैलोरी बर्न करने के लिए एक्सपर्ट्स का कहना है कि डेली रूटीन में हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट, जैसे कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को शामिल करना फायदेमंद होता है।
- इसके अलावा सुबह की वॉक, साइक्लिंग, स्विमिंग और योगा भी शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज कर कैलोरी बर्न करने में मदद करते हैं।
- डाइट में प्रोटीन और फाइबर युक्त भोजन लेने से शरीर को एनर्जी मिलती है और फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होता है।
- पर्याप्त पानी पीना और नींद पूरी करना भी जरूरी है, क्योंकि शरीर का सही तरह से रिकवर होना कैलोरी बर्निंग को प्रभावी बनाता है।
मिलता है परिणाम
लीमा महाजन का कहना है कि वर्कआउट से पहले और बाद में शरीर को सही पोषण देना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह आपकी स्टैमिना, रिकवरी और फिटनेस परिणामों को बेहतर बना सकता है। इसी वजह से उन्होंने कुछ सुपरफूड्स को डाइट में शामिल करने की सलाह दी है। इन सुपरफूड्स में प्रोटीन और एनर्जी से भरपूर फूड्स जैसे केला, ग्रीक योगर्ट, बादाम, पीनट बटर, ओट्स और नारियल पानी शामिल हैं। ये न केवल शरीर को वर्कआउट के दौरान पर्याप्त ऊर्जा देते हैं, बल्कि मसल रिकवरी को भी तेज करते हैं, जिससे आपको फिटनेस जर्नी में बेहतर परिणाम मिलते हैं।
वर्कआउट से पहले क्या खाएं?
कभी भी अपने प्री-वर्कआउट मील को हल्के में नहीं लेना चाहिए,क्योंकि ये आपको एक्सरसाइज करने के लिए भरपूर स्टैमिना और एनर्जी देते हैं। ऐसे में हमेशा एक्सरसाइज शुरू करने से 30–60 मिनट पहले एक गिलास चुकंदर,तरबूज या अनार का जूस पीना चाहिए जो आर्टिफिशियल प्री-वर्कआउट पाउडर से कहीं बेहतर होते हैं। इन्हें पीने से नाइट्रिक ऑक्साइड का स्तर बढ़ता है,जिससे आपके मसल्स तक ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन की आपूर्ति बेहतर होती है। इससे आपको ज्यादा स्टैमिना और कम थकान थकान महसूस होती है। साथ ही आप बेहतर ढंग से प्रदर्शन कर पाते हैं।
वर्कआउट के बाद क्या खाएं?
वर्कआउट के बाद अक्सर मांसपेशियों में दर्द और थकान महसूस होती है, जो आपको धीमा कर सकती है। न्यूट्रिशनिस्ट लीमा के अनुसार इस समस्या का एक आसान और प्राकृतिक उपाय है। एक चुटकी नमक के साथ अनानास खाना। अनानास में मौजूद ब्रोमेलेन नामक एंजाइम सूजन और मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद करता है, जबकि नमक पसीने के दौरान खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है। यह एक बेहतरीन नेचुरल रिकवरी स्नैक माना जाता है, जो शरीर को जल्दी रिकवर करने में मदद करता है।
