, ,

पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान का हमला, “विपक्ष पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है, ऑपरेशन सिंदूर पर डर क्यों?”

Author Picture
Published On: 28 July 2025

भोपाल | पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अब विपक्ष का असली चेहरा देश के सामने आ चुका है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विपक्ष के बदले रुख पर सवाल उठाते हुए कहा, “जो लोग पहले संसद में जोर-जोर से चिल्ला रहे थे कि इस पर चर्चा होनी चाहिए, वही अब पीछे हट रहे हैं। आखिर क्यों? क्या उन्हें इस बात का डर है कि सच्चाई सामने आ जाएगी?”

शिवराज ने विपक्ष पर पाकिस्तान के सुर में बोलने का आरोप लगाया और कहा कि सेना के शौर्य और पराक्रम को कमजोर दिखाने की कोशिश देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

‘चर्चा की मांग करने वाले अब चुप क्यों हैं?’

शिवराज सिंह चौहान का यह बयान उस समय आया है जब संसद के भीतर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बहस के लिए सरकार ने अपनी तत्परता जता दी है। लेकिन विपक्ष के नेता अब खुद ही चर्चा से दूरी बना रहे हैं। शिवराज ने इस दोहरे रवैये पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि “जिनके गले फाड़ने से संसद गूंज रही थी, वही आज संसद से गायब हैं। जब सरकार ने कहा आओ, बहस करो, तो सबके मुंह सिल क्यों गए?”

‘पाकिस्तानी नजरिया क्यों अपना रहा विपक्ष?’

शिवराज यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि विपक्ष अब राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर मसलों पर भी राजनीति करने लगा है। “जिस ऑपरेशन को पूरा देश गर्व के साथ देख रहा है, जिस पर देश की सेनाओं ने जान हथेली पर रखकर कार्रवाई की, उस पर विपक्ष सवाल उठा रहा है। क्या यह वही भाषा नहीं है जो पाकिस्तान की मीडिया और नेतृत्व बोलते हैं?” शिवराज का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उनके समर्थक इसे “राष्ट्रवादी आवाज” बता रहे हैं।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp