श्रावण शुक्ल शीतला सप्तमी आज, 4 राशियों पर बरसेगी माता की विशेष कृपा; मिलेंगे शुभ परिणाम

Author Picture
Published On: 31 July 2025

ज्योतिष | आज श्रावण शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज पूरे दिन और पूरी रात रहेगी, जो भोर 4 बजकर 59 मिनट तक जारी रहेगी। आज श्री शीतला सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा है। पूरे दिन और रात साध्य योग का प्रभाव रहेगा, जो भोर 4 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। वहीं, रात 12 बजकर 42 मिनट तक चित्रा नक्षत्र विद्यमान रहेगा। इसके साथ ही, आज गोस्वामी तुलसीदास जयंती भी है। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से 12:54 बजे तक रहेगा। आज सूर्योदय सुबह 5:42 बजे हुआ और सूर्यास्त शाम 7:13 बजे होगा।

आज श्रावण शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन शीतला सप्तमी का व्रत और पूजा का महत्व है। सप्तमी तिथि विशेषकर सूर्य उपासना के लिए शुभ मानी जाती है। श्रावण मास के कारण यह तिथि और भी पवित्र मानी जाती है।

शीतला सप्तमी

शीतला सप्तमी एक धार्मिक पर्व है जो मुख्य रूप से उत्तर भारत के कई राज्यों (विशेषकर राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात आदि) में मनाया जाता है। यह पर्व देवी शीतला माता को समर्पित होता है। शीतला माता को देवी दुर्गा का ही एक रूप माना जाता है। ऐसा माना जाता है, कि शीतला माता के पूजन से चेचक, खसरा, छोटी माता और अन्य संक्रामक रोगों से सुरक्षा मिलती है। यह पर्व विशेष रूप से महिलाओं द्वारा मनाया जाता है, वे परिवार के स्वास्थ्य और रोगमुक्ति की कामना करती हैं।

शीतला सप्तमी का दिन परंपरागत रूप से स्वास्थ्य, शांति और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति के लिए शुभ माना जाता है।ज्योतिष अनुसार आज का दिन इन राशियों के लिए विशेष रूप से वृषभ, कर्क, कन्या, धनु राशियों को लाभकारी हो सकता है।

वृषभ राशि : शीतला सप्तमी का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। आज का दिन उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव और नए अवसर लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक वातावरण में भी शांति और सौहार्द का माहौल रहेगा। जो लोग लंबे समय से किसी कार्य की योजना बना रहे थे, उन्हें आज उस पर आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है।

कर्क राशि : शीतला सप्तमी का दिन कर्क राशि वालों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। इस दिन आपके रुके हुए कामों में प्रगति देखने को मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे करियर में उन्नति के मार्ग खुलेंगे। छात्रों के लिए यह समय सफलता और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित होगा।

कन्या राशि : शीतला सप्तमी का दिन कन्या राशि के लोगो के लिए शुब्कारी होने वाला है, शिक्षा में उन्नति और निर्णय लेने की स्थिति बनी है, इसके अलावा ‘धन‑लक्ष्मी योग’ के प्रभाव से यह सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए मेहनत का पूरा फल, नौकरी में सहयोग और सीमित लेकिन लाभकारी होने वाला है, रुके हुए सारे काम पूरे होने की संभावना है।

धनु राशि : शीतला सप्तमी का दिन धनु राशि वालों के लिए शुभ फल लेकर आया है। इस दिन आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और नई योजनाओं में सफलता मिलने की संभावना है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकते हैं। व्यापार या नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. MPNews इनकी पुष्टि नहीं करता है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp