भोपाल, MP Tourism | अगर आप धार्मिक, ऐतिहासिक, और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर स्थान देखना के शौकीन हैं तो मध्य प्रदेश आपको बुला रहा है। यहां के अलग-अलग लाखों में एक से बढ़कर एक पर्यटक स्थल मौजूद है जिन्हें देखने के बाद आपका दिल खुश हो जाएगा। इन स्थानों पर आपको कई ऐतिहासिक स्मारक प्राकृतिक सुंदरता से भरे हुए स्थल और धार्मिक जगह का दीदार करने को मिलेगा। आज हम आपको अलग-अलग शहरों के बारे में बताते हैं।
भोपाल
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी है जिसे झीलों के शहर के रूप में पहचाना जाता है। क्या मध्य प्रदेश के सबसे रोमांचक पर्यटक स्थल मौजूद है। आप यहां पर अनगिनत झील, अद्भुत संग्रहालय, अभयारण्य, ऐतिहासिक महल देख सकते हैं। घूमने लायक जगह की लंबी सूची मौजूद है जो भोपाल में मौजूद है।
आपके यहां कहीं सारी शानदार मस्जिद देखने को मिलेगी जो मुगल वास्तुकला का बेहतरीन नमूना है। आप मोती मस्जिद जा सकते हैं जो भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। भोपाल की तीसरी बेगम शाहजहां ने इसका निर्माण करवाया था। इसके अलावा यहां पर संग्रहालय और हवेलियां मौजूद है। आप यहां पर स्वादिष्ट नवाबी व्यंजनों का आनंद भी ले सकते हैं।
इंदौर
इंदौर मध्य प्रदेश की सबसे लोकप्रिय शहरों में से एक है जिसे आर्थिक राजधानी के रूप में पहचान जाता है। यह शहर अपनी समृद्धि विरासत और ऐतिहासिक स्मारकों के लिए पहचाना जाता है। अद्भुत वास्तुकला के नमूने अगर देखने हैं वह बहुत आसानी से इंदौर में देखने को मिल जाएंगे। आप यहां लाल बाग पैलेस, राजवाड़ा जैसे स्थानों पर जा सकते हैं। इंद्रेश्वर महादेव मंदिर के कारण इस शहर को इंदौर नाम मिला है। ऐसा कहा जाता है कि जब भगवान इंद्र यहां ध्यान कर रहे थे तब स्वामी इंद्रपुरी ने उन्हें इस मंदिर के निर्माण में मार्गदर्शन दिया था। इंदौर जाएं तो घूमने के अलावा स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेना ना भूलें।
ग्वालियर
अगर आप इतिहास से रूबरू होना चाहते हैं तो ग्वालियर एक बेहतरीन जगह है। मध्य प्रदेश का मध्ययुगीन शहर है जो सांस्कृतिक केंद्र के रूप में पहचाना जाता है। यहां पर आपको कई सारे किले महल और मंदिर देखने को मिल जाएंगे। इनकी भव्यता आपको गौरवशाली इतिहास को दिल से महसूस करवाने का काम करेगी। भारत के प्रतिष्ठित कुलियों के निवास स्थान के तौर पर प्रसिद्ध ग्वालियर में आज भी बड़े-बड़े महल मौजूद है। यहां आपको दुनिया का सबसे बड़ा कालीन जो 12 साल में बुना गया। दुनिया के दो सबसे बड़े झूमर जो 3.5 टन के हैं देखने को मिलेंगे।
