सहजन की पत्तियां बढ़ाएं इम्यूनिटी, हर बीमारी का प्राकृतिक इलाज; जानें इसके चमत्कारी फायदे!

Author Picture
Published On: 1 August 2025

हेल्थ | सहजन (मोरिंगा ओलीफेरा) एक अत्यंत उपयोगी पेड़ है, जिसके फूल, फलियां और पत्तियां सभी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में सहजन का विशेष महत्व रहा है। इसकी फलियां और पत्तियां कई बीमारियों के उपचार में लाभकारी मानी जाती हैं। खासकर दक्षिण भारतीय व्यंजनों में सहजन की फलियां और पत्तियां आमतौर पर उपयोग की जाती हैं। इसकी फली का प्रयोग दाल, सांभर और सहजन की विशेष सब्जियों में किया जाता है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी होती हैं।

सहजन (Moringa Oleifera) की पत्तियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं और कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती हैं। इन्हें अक्सर “सुपरफूड” कहा जाता है क्योंकि इनमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है।

पोषक तत्व

सहजन की पत्तियां पोषण का खजाना मानी जाती हैं। इनमें विटामिन ए, बी1, बी2, बी6, सी और फोलेट जैसे जरूरी विटामिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा, मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक, आयरन और फॉस्फोरस जैसे खनिज भी इसमें भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इन सभी विटामिनों और खनिजों का नियमित सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने, हड्डियों को मजबूत बनाने, खून की कमी को दूर करने और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। सहजन की पत्तियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं और इन्हें “सुपरफूड” माना जाता है और इनके कई स्वास्थ्य लाभ हैं।

फायदे

  • सहजन की पत्तियां वजन घटाने में लाभकारी होती है, शरीर पर अतिरिक्त चर्बी न चढ़े, तो सहजन की पत्तियों का काढ़ा पीना शुरू कर दें। यह काढ़ा प्राकृतिक रूप से फैट को गलाने में मदद करता है। इतना ही नहीं, सहजन की पत्तियों में भरपूर कैल्शियम और फॉस्फोरस पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या से बचाव में मददगार होते हैं।
  • सहजन की पत्तियां मधुमेह रोगियों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इसमें एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में बढ़े हुए शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। डायबिटीज के मरीज इसकी पत्तियों को सलाद के रूप में अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए भी सहजन का सेवन फायदेमंद होता है, क्योंकि यह शरीर में खून की कमी को पूरा करने में सहायक है।
  • सहजन के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, जिनकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, उन्हें सहजन की फली को नियमित रूप से आहार में शामिल करना चाहिए। इसमें मौजूद विटामिन C, प्रोटीन, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को सक्रिय रखते हैं, जिससे सामान्य जुकाम-बुखार जैसी समस्याओं से बचाव के साथ लंबे समय तक बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • यदि आपको मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) से जुड़ी कोई समस्या है, तो सहजन का सेवन आपके लिए लाभकारी हो सकता है। सहजन दिमाग को तंदुरुस्त रखने के साथ-साथ याददाश्त को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। आप सहजन की सब्जी या सूप को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इसका सेवन शारीरिक कमजोरी को दूर करता है और शरीर को खतरनाक संक्रमणों से भी बचाने में सहायक होता है।
  • सहजन का सेवन पेट दर्द और अल्सर जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। यह सब्जी लीवर और किडनी को डिटॉक्सीफाई करने, तनाव और चिंता कम करने, थायराइड के कार्य में सुधार लाने और स्तनपान कराने वाली महिलाओं में दूध के उत्पादन को बढ़ाने में भी सहायक होती है।

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों पर आधारित हैं. MPNews इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp