3 अगस्त को सिद्धि और शश योग का संयोग, रहेगी शनिदेव की विशेष कृपा; इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत!

Author Picture
Published On: 3 August 2025

ज्योतिष | 3 अगस्त को कई शुभ योग बनने जा रहे हैं, जिनमें सिद्धि योग और शश योग प्रमुख हैं। इन योगों का प्रभाव 5 राशियों के लिए बेहद लाभदायक होने वाला है। साथ ही यह दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित है, जो कर्क राशि के कारक ग्रह माने जाते हैं। ऐसे में शनिदेव की विशेष कृपा इन राशियों पर बनी रहेगी और जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। इन राशियों के लिए विरोधियों की संख्या में कमी आएगी, व्यापारियों को बड़ी डील फाइनल करने का अवसर मिल सकता है और आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं।

3 अगस्त को चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। यह दिन सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का होगा। इस दिन सिद्धि योग, शश योग और पुनर्वसु नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जो बेहद शुभ माना जाता है

सिद्धि योग और शश योग

सिद्धि योग और शश योग दोनों ही ज्योतिष में अत्यंत शुभ माने जाते हैं। सिद्धि योग तब बनता है जब चंद्रमा और अन्य ग्रह विशेष संयोजन में होते हैं, जिससे कार्यों में सफलता, उन्नति और सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। वहीं, शश योग पंच महापुरुष योगों में से एक है, जो तब बनता है जब शनि ग्रह अपनी स्वयं की राशि (मकर या कुंभ) या उच्च राशि तुला में केंद्र भाव (पहला, चौथा, सातवां या दसवां) में स्थित होता है। यह योग व्यक्ति को मजबूत नेतृत्व क्षमता, प्रतिष्ठा, धन और दीर्घायु प्रदान करता है। जब ये दोनों योग एक साथ बनते हैं, तो यह समय विशेष रूप से महत्वपूर्ण और शुभ फल देने वाला माना जाता है।

3 अगस्त का दिन बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इस दिन सिद्धि योग और शश योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार इन शुभ योगों का असर 5 खास राशियों पर रहेगाआइए जानते हैं आज अक दिन किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है।

मिथुन राशि

3 अगस्त का दिन मिथुन राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है। शनिदेव की कृपा से अटके हुए धन की प्राप्ति के योग बनेंगे और मेहनत का पूरा फल मिलेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जिसमें मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा, संतान से जुड़ी कोई शुभ खबर मिल सकती है जिससे मन प्रसन्न होगा। व्यापारियों को मुनाफा कमाने और व्यापारिक यात्रा का अवसर मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए 3 अगस्त का दिन काफी शुभ और लाभदायक रहेगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मजबूती आएगी और पुराने मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आपकी मधुर वाणी से लोग प्रभावित होंगे, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा तथा प्रभावशाली लोगों से नए संबंध बनेंगे। छात्रों को शनिदेव की कृपा से उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी और पिता व शिक्षकों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला राशि

3 अगस्त का दिन तुला राशि वालों के लिए बेहद सुखद रहने वाला है। इस दिन जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलने के साथ धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। शनिदेव की कृपा से आप जीवन को ऐशो-आराम के साथ जी पाएंगे और परेशानियों से दूर रहेंगे। व्यापार से जुड़ी नई योजनाएं सफल होंगी, जिससे बिजनेस को अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा और सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। परिवार व प्रियजनों के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा और अटके हुए धन की प्राप्ति के योग बनेंगे।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए 3 अगस्त का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे आपसी संबंध मजबूत होंगे और नई जानकारी भी प्राप्त हो सकती है। भविष्य को ध्यान में रखते हुए जमीन-जायदाद में निवेश करने के लिए यह दिन उपयुक्त रहेगा। व्यापार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी और अच्छा मुनाफा कमाने का अवसर मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे करने का यह सही समय होगा।

मकर राशि

3 अगस्त मकर राशि वालों के लिए सकारात्मक परिणाम लाने वाला दिन रहेगा। शनिदेव की कृपा से अटके कार्य पूरे होंगे और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन शुभ है और पारिवारिक बिजनस में बच्चों का सहयोग मिलेगा। वाणी की कोमलता से व्यावसायिक योजनाओं का विस्तार होगा, जिससे लाभ की संभावना बढ़ेगी।

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. MPNews इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp