सोशल मीडिया पर छाया रामायण का AI ट्रेलर, दीवाने हुए दर्शक

Author Picture
Published On: 3 August 2025

मनोरंजन | रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म रामायण कभी ना कभी चर्चा में आ ही जाती है। रामायण केवल एक फिल्म नहीं बल्कि लोगों के लिए इमोशन है। पिछले कुछ दिनों से इस माइथोलॉजिकल फिल्म को लेकर फैंस के बीच चर्चाओं का दौर लगातार चल रहा है। फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो ने धमाल मचा दिया है।

रामायण को दिवाली 2026 पर रिलीज किया जाने वाला है। यह दो भागों में रिलीज होगी और कुछ दिनों पहले ही इसका ट्रेलर सामने आया था। ट्रेलर देखने के बाद फैंस की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ चुकी है। किसी बीच एक एआई ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

रामायण का एआई ट्रेलर

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट कारण आदर्श ने एक ट्रेलर शेयर किया है। इस AI ट्रेलर को मुंबई के सिनेफाइड स्टूडियो ने तैयार किया है। यह स्टूडियो के यूट्यूब अकाउंट सिनेफाई स्टोरी फ्रॉम द हार्ट पर भी उपलब्ध है। जब यह सामने आया तो लोगों को लगने लगा की फिल्म का कोई टीजर या वीडियो सामने आया है।

मेकर्स ने किया क्लियर

ट्रेलर शेयर करने के साथ मेकर्स यह साफ कर चुके हैं कि जो वीडियो सामने आया है वह रणबीर कपूर की फिल्म का टीजर नहीं है। उन्होंने लिखा कि “यह हमारी ओरिजिनल सीरीज रामायण है जो मूल महाकाव्य पर आधारित है। सिनेमा दृश्य से भरपूर और शुद्ध हिंदी में कही गई राम, सीत, लक्ष्मण और रावण की यात्रा यही से शुरू होती है। एक तरफ जहां लोग रणबीर की रामायण पर चर्चा कर रहे हैं वही हम आपके लिए बहुत ही अनूठा अनुभव लेकर आए हैं।

अगर आप हिंदी में पौराणिक संख्याओं रामायण ट्रेलर या 2025 में आने वाले भारतीय महाकाव्य की तलाश में है तो यह बिल्कुल सही समय है। हमारी रामायण जल्दी आ रही है।” बता दें कि रणबीर की नहीं बल्कि दूसरी रामायण है।

रणबीर की रामायण के कलाकार

बात अगर रणबीर कपूर की रामायण की करें तो नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में एक्टर को राम की भूमिका में देखा जाने वाला है। सई पल्लवी को माता सीता की भूमिका में देखा जाएगा। रणबीर कपूर पहली बार किसी पौराणिक कहानी में किरदार निभाने जा रहे हैं। उनके साथ सनी देओल यश और रवि दुबे जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp