सावन की पुत्रदा एकादशी पर बने शुभ योग, मंगला गौरी व्रत का अद्भुत संयोग, जानें कौन-सी राशियों पर बरसेगी कृपा

Author Picture
Published On: 5 August 2025

ज्योतिष | सनातन धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व बताया गया है, विशेषकर श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की को ‘पुत्रदा’ या ‘पवित्रा’ एकादशी कहा जाता है। हिंदू धर्म में पुत्रदा एकादशी का व्रत बेहद खास माना गया है। यह व्रत विशेष रूप से उन दंपत्तियों के लिए शुभ है जो संतान सुख की कामना रखते हैं। जिनके पास संतान है, उनके लिए यह व्रत संतान की लंबी उम्र, सौभाग्य और समृद्धि प्रदान करने वाला माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा और व्रत करने से मनचाहा वरदान प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यता है कि जो दंपती श्रद्धा, नियम और शुद्ध भाव से इस दिन व्रत एवं पूजन करते हैं, उन्हें भगवान विष्णु की विशेष कृपा से उत्तम संतान का सुख प्राप्त होता है।

श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को ‘पुत्रदा’ या ‘पवित्रा’ एकादशी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह व्रत विशेष रूप से उन दंपत्तियों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है जो संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं। संतान की दीर्घायु, सद्बुद्धि और सफलता के लिए भी यह दिन अत्यंत शुभ माना जाता है।

पुत्रदा एकादशी पर शुभ योग

सावन शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहा जाता है, जो विशेष रूप से संतान सुख की प्राप्ति और संतान के उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु और समृद्धि के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है। इस साल पुत्रदा एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग जैसे बेहद शुभ योग बन रहे हैं। माना जाता है कि ऐसे शुभ संयोग में किया गया व्रत और भगवान विष्णु की पूजा विशेष फलदायी होती है। इस दिन व्रत रखने और विष्णुजी के नाम का स्मरण करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

इस साल 5 अगस्‍त 2025, मंगलवार को पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। खास बात यह है कि इसी दिन सावन का आखिरी मंगला गौरी व्रत भी पड़ रहा है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं, जो इसे और भी विशेष बना देते हैं।  यह दिन 4 राशियों के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए सावन की एकादशी सफलता का संदेश लेकर आई है। यदि आप नई योजनाओं पर काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो निडर होकर कदम बढ़ाएं। करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे और धन लाभ के योग बन रहे हैं। घर-परिवार में खुशियां रहेंगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि में जातको के लिए तरक्की के नए दरवाजे खुल सकते हैं। प्रमोशन या नई नौकरी का सुनहरा अवसर मिलने की संभावना है। आपके कार्यों की सराहना होगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर-परिवार में खुशहाली और सौहार्द का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। साथ ही ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो आपके मन को सुकून और प्रेरणा देंगे।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को नौकरीपेशा नई जिम्मेदारियां और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। लंबी या छोटी यात्राओं के योग बन रहे हैं, जो लाभकारी साबित होंगे। धर्म-कर्म और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। आपकी पर्सनालिटी का प्रभाव दूसरों पर गहरा पड़ेगा। अचानक धन लाभ की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए 5 अगस्त का दिन भाग्यवृद्धि का संकेत दे रहा है। करियर में प्रगति और पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं। कारोबारी वर्ग को लाभ के अच्छे योग रहेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व आनंदपूर्ण रहेगा। लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं पर कार्य आरंभ हो सकता है, जिससे उत्साह और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. MPNews इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp